• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैंकॉक से टैंकर और फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है केजरीवाल सरकार

Writer D by Writer D
27/04/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में गहरा रहे ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट मंगवा रही है ।’ ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री दिल्ली में ऑक्सीजन और अस्पतालों की स्थिति पर सरकार के काम की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘दिल्ली सरकार लगातार राष्ट्रीय राजधानी में आईसीयू बेड और कोविड सेंटर बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन के 40 प्लांट लगाएगी ।

जिनमें से आठ प्लांट केंद्र सरकार बनाएगी वहीं 32 प्लांट दिल्ली सरकार लगवाएगी। इसके पहले हम फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट्स आयात कर रहे हैं। उन्हें तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है। ये विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट का समाधान करने में मदद मिलेगी।’

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर (ऑक्सीजन) आयात करने का फैसला किया है, वे कल से आने शुरू हो जाएंगे। हमने इसके लिए वायुसेना के विमानों के उपयोग की अनुमति देने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। वार्ता जारी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वार्ता सफल होगी। यह परिवहन के मुद्दे को हल करेगा।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन लोगों को धन्यवाद भी दिया जो लगातार इस आपदा में दिल्ली की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों को मदद के लिए चिट्ठी लिखी थी। हमें सभी से पूरा सहयोग मिल रहा है।मैं सभी मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का शुक्रिया अदा करता हूँ।’

Tags: Arvind Kejriwaldelhi news
Previous Post

कोरोना से उभरने के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए सोनू सूद

Next Post

तेलुगु फिल्म ‘आचार्य’ की रिलीज डेट को एक बार फिर टाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लंबे समय तक फ्रेश रहेंगे मखाने, ऐसे करें स्टोर

15/09/2026
Main Slider

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

15/09/2026
Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
उत्तराखंड

जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सीएम धामी से की मुलाकात

14/09/2026
Next Post
Acharya

तेलुगु फिल्म 'आचार्य' की रिलीज डेट को एक बार फिर टाला

यह भी पढ़ें

कोविड में घर लौटे श्रमिकों की व्यवस्था के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सराहा

30/06/2021
FIR

पुलिस पर हमला करने के मामले में भाजपा नेता सहित 61 लोगों पर मुकदमा दर्ज

16/05/2023
CM Yogi

आज एटा की पहचान माफिया नहीं विकास से है: सीएम योगी

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version