• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंधु बार्डर पहुंचे केजरीवाल, बोले- ‘आप’ की सरकार किसानों के सेवादार है

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

केजरीवाल किसानों से मिले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों से सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात कर कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है।

तीनों कानूनों के विरोध में किसान पिछले 12 दिन से दिल्ली में जमे हुए हैं और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से कई दौर की बातचीत के बावजूद कोई समाधान फिलहाल नहीं निकल पाया है। मंगलवार को किसानों के समर्थन में भारत बंद का आह्वान किया गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों और कई श्रमिक संगठनों ने बंद को समर्थन देने का ऐलान भी किया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी बंद का समर्थन किया है। किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हैं और सरकार से कृषि कानून को खत्म करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

श्री केजरीवाल आज अपने मंत्रिमंडल के साथ हरियाणा-दिल्ली सीमा सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने किसानों से मुलाकात करने के साथ ही वहां मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है।

नए संसद भवन के शिलान्यास पर रोक नहीं, लेकिन फैसला आने तक निर्माण नहीं : सुप्रीमकोर्ट

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा ,”मेरी सरकार किसानों की सेवादार है। किसानों का मुद्दा और उनकी मांगें जायज हैं। मैं और मेरी पार्टी उनके साथ खड़े हैं। किसानों का आंदोलन शुरू होने के वक्त दिल्ली पुलिस ने हमसे नौ स्टेडियम को जेल में बदलने की अनुमति मांगी थी। मेरे ऊपर दबाव बनाया था लेकिन मैंने अनुमति नहीं दी। तब से आप के सभी विधायक, कार्यकर्ता सेवादार बन कर किसानों की सेवा कर रहे है। मैं खुद भी सेवादार बन कर यहाँ आया हूँ।”

सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। केंद्र ने गतिरोध समाप्त करने के लिए 09 दिसंबर को फिर बैठक बुलाई है।

नौ महीने बाद लखनऊ विश्वविध्यालय में लौटी रौनक, बिना पास वाहनों को प्रवेश नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन तथा गुपकार घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत प्रमुख विपक्षी नेताओं ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर किसान संगठनों द्वारा बुलाये गये ‘भारत बंद’ का समर्थन किया और केंद्र पर प्रदर्शनकारियों की वैध मांगों को मानने के लिये दबाव बनाया हालांकि राष्ट्रीय सेवक संघ (आरएसएस)से जुड़े भारतीय किसान संघ ने बंद का समर्थन नहीं किया है। संघ ने कहा है कि जब दोनों पक्ष 09 दिसंबर को फिर से वार्ता करने के लिए सहमत हुए हैं तो फिर 08 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा का कोई औचित्य नहीं है।

संघ ने बयान जारी कर कहा है अभी तक किसान आंदोलन अनुशासित चला है, किंतु ताजा घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि विदेशी ताकतें, राष्ट्रद्रोही तत्व और कुछ राजनीतिक दलों का प्रयास किसान आंदोलन को अराजकता की तरफ मोड़ देने में प्रयासरत है।

बंद को 11 राजनीतिक दलों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन है।

Tags: Arvind Kejriwalfarmer protest in delhihindi national newsNational newssindhu border
Previous Post

नए संसद भवन के शिलान्यास पर रोक नहीं, लेकिन फैसला आने तक निर्माण नहीं : सुप्रीमकोर्ट

Next Post

ताजनगरी को PM मोदी ने दिया मेट्रो का तोहफा, निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
Pm Modi inaugrated Agra Metro Projects

ताजनगरी को PM मोदी ने दिया मेट्रो का तोहफा, निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

यह भी पढ़ें

झांड़ियों में मिला रक्त-रंजित अवस्था में मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

29/10/2021
Sonu Nigam

दिग्गज सिंगर सोनू निगम कोरोना पॉज़िटिव, पत्नी और बेटा भी हुए संक्रमित

05/01/2022
r. neelkanth tiwari

प्रभारी मंत्री डॉ.नीलकंठ ने CHC पूरा बाजार में टीकाकरण का किया निरीक्षण

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version