• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

Writer D by Writer D
27/07/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान सड़क, नाली, पेयजल, चक पैमाइश, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, ईलाज हेतु आर्थिक मदद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए।

जनसमस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को सुशासन, पारदर्शिता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। किसी भी पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पाने में अनावश्यक विलंब अथवा किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।

संगठन व विकास कार्यों पर मंथन

जनता दर्शन के उपरांत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भेंट कर स्थानीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने तथा जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखने का कार्य करें।

विपक्ष पर बोला तीखा हमला

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विपक्ष पर भी तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति करती है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति करने में लगा हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो जाएगा, क्योंकि प्रदेश की जनता विकास, सुरक्षा और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन लगातार भारतीय जनता पार्टी को दे रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहाँ जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। किंतु राहुल गांधी एवं उनके सहयोगी संसद की कार्यवाही को बाधित कर जनता के धन की बर्बादी कराते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस और रचनात्मक विपक्ष आवश्यक है, लेकिन संसद को बाधित करना जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा पाल जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के सम्मानित पदाधिकारीगण, देवतुल्य कार्यकर्ता तथा अन्य प्रतिष्ठितजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

Tags: Prayagraj News
Previous Post

संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, समर्थन में लगे नारे

Next Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar-2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

यह भी पढ़ें

Nanital Road Accident

अनियंत्रित टैक्सी वाहन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

17/11/2023
uttrakhand authorized meeting

उत्तराखंड: प्राधिकृत समिति ने 307 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

18/03/2021
Supreme Court

Gyanvapi Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को जारी किया नोटिस, इस याचिका पर मांगा जवाब

22/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version