• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

Writer D by Writer D
29/06/2026
in Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/लखनऊ| आज दिल्ली में आयोजित ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ विकास योजनाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण पुस्तिका का विमोचन से किया। सम्मेलन का आयोजन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नवाचार, जनभागीदारी, सुशासन तथा सतत विकास के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज चौहान द्वारा की गई। इस अवसर पर ‘लखपति दीदी डेस्कबोर्ड’ का शुभारम्भ किया गया। यह डेस्कबोर्ड स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की प्रगति की निगरानी, उनकी आय में वृद्धि, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वास्तविक समय में उपलब्ध आंकड़ों के माध्यम से बेहतर योजना निर्माण एवं नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति मिली है। सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की है और ‘लखपति दीदी’ अभियान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, रोजगार सृजन तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से लागू करते हुए ग्रामीण विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।

उत्तर प्रदेश के युवाओं का बढ़ा मान-सम्मेलन का मुख्य आकर्षण विभिन्न डिजिटल प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान समारोह रहा। ‘माई जीओवी’ (MyGov) पोर्टल पर आयोजित ‘लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता’ तथा ‘माई भारत’ पोर्टल के माध्यम से आयोजित विभिन्न रील्स और क्विज़ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से ’60 सेकंड फॉर माई विलेज’ (60 Seconds for My Village) नेशनल रील और वीडियो चैलेंज कम्पटीशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गौरवशाली युवाओं श्री अभय गुप्ता जी एवं सुश्री झील गौतम जी को उनकी उत्कृष्ट रचनात्मकता और ग्रामीण विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण के लिए केंद्रीय मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने सम्मानित विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा आज न केवल तकनीक का सही उपयोग कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण भारत की समस्याओं और समाधानों को दुनिया के सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह सम्मान प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक हितधारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं, नवाचारों तथा सफल मॉडलों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा राज्यों के बीच श्रेष्ठ अनुभवों के आदान-प्रदान पर बल दिया गया। ग्रामीण विकास से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता और देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: delhi newsKeshav mauryaLucknow News
Previous Post

गडकरी ने उत्तराखंड में 4,026 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की

Next Post

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
Train Accident

असम में दर्दनाक रेल हादसा, तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

यह भी पढ़ें

Corona

दलाई लामा के प्रोग्राम में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी संक्रमित

27/12/2022
Atishi

Delhi Water Crisis: आतिशी के ‘पानी सत्याग्रह’ का आज दूसरा दिन

22/06/2024
Human Bomb

मुंबई पर खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट

30/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version