• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य: उप मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
24/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Keshav Maurya

Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को स्वयं उनके पास जाकर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। “मेरे कार्यालय में आए हुए प्रत्येक अनुरोधकर्ता और शिकायतकर्ता देवतुल्य हैं। उनकी समस्या को मैं अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए अथक प्रयास करता हूं।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी जमीन की पैमाईश, चकमार्ग चौड़ीकरण, नाली एवं मार्ग निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

आगरा निवासी शैलेन्द्र पुत्र शिव कुमार, फिरोजाबाद निवासी गंभीर सिंह पुत्र राम किशन तथा उन्नाव निवासी श्रीमती लक्ष्मी पत्नी मनेश ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कुशीनगर की श्रीमती चम्पा देवी ने हृदय की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु पीजीआई अस्पताल, लखनऊ में इलाज तथा आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। श्री मौर्य ने मानवीय संवेदना के साथ संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने ग्राम महुईपुरी को स्मार्ट विलेज बनाए जाने का अनुरोध किया, जबकि अमेठी निवासी रामदास पुत्र रामसेवक ने चकमार्ग चौड़ा किए जाने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने दोनों प्रकरणों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

इसके अतिरिक्त श्री मौर्य ने प्रमुख सचिव कृषि, महाप्रबंधक मेट्रो एवं परिवहन विभाग, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं लखनऊ तथा जिलाधिकारी रायबरेली, देवरिया, झांसी सहित गोंडा से वार्ता कर प्राप्त शिकायती पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

उप्र संस्कृत शिक्षा परिषद के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित, 462 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी: सीएम योगी

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, सीएम योगी ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

24/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने रायबरेली में स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

24/08/2026
OP Rajbhar- Ajay Rai
अयोध्या

सावन में मछली भोज पर सियासी घमासान, राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय बोले- निषाद समाज की परंपरा का सम्मान

24/08/2026
CM Yogi
Main Slider

राहुल गांधी ने देश की विरासत का किया अपमान : योगी आदित्यनाथ

24/08/2026

यह भी पढ़ें

कोरोना पर भारी पड़ी आस्था

कोरोना के मध्य प्रयागराज में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

14/01/2021
Solar City

अयोध्या मॉडल सोलर सिटी घोषित, शुरू हुई 40 मेगावॉट की सौर परियोजना

31/07/2024
Brajesh Pathak

प्रदेश में कहीं भी कानून का उल्लंघन होने नहीं दिया जाएगा: बृजेश पाठक

17/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version