• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

60 लाख की चरस के साथ खच्चर गैंग सदस्य गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर आउटर थाना अंतर्गत बिधनू पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार देर रात स्कूटी सवार चरस तस्कर को टिकरिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त खच्चर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नेपाल से चरस लाकर कानपुर में बेचने जा रहा था।

पुलिस अधीक्षकक आउटर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घाटमपुर क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे, बिधनू थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह पुलिस फोर्स व स्वाट टीम के साथ शनिवार देर रात साड़ रोड पर मौजूद थे। तभी टिकरिया मोड़ पर एक स्कूटी सवार युवक आता दिखा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम साईदाबाद चमनगंज निवासी वसीम अंसारी बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच किलो 340 ग्राम चरस बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

एसपी आउटर ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी खच्चर गिरोह का सदस्य निकला। उसने नेपाल से चरस लाने की बात कबूल की है। चरस लाने के बाद वह रात में स्कूटी से कानपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में तस्करी करता है। वह कम उम्र के लड़कों को नशे का आदी बनाकर उनको अपने साथ शामिल कर लेता है। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। वर्तमान में उस पर चमनगंज व बिधनू थाने में 11 मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही वह चमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

एसपी आउटर ने बताया कि बिधनू थाना पुलिस व स्वाट टीम ने बिधनू नहर पुल पर बाइक सवार गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम उन्नाव के थाना माखी, रुऊ गांव निवासी राजन नट बताया। मूलरूप से गांजा तस्कर बरेली का रहने वाला है और नशीले पदार्थ की सप्लाई कानपुर व आसपास करता था उसके पास से पुलिस को 12 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रूपये है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Next Post

पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Home
Main Slider

न चीजों को भूलकर भी न करें नजरंदाज, बुरा होने का होता है संकेत

11/05/2026
Anjeer ki Kheer
Main Slider

डायबिटीज के मरीज ऐसे बनाएं ये खीर

11/05/2026
Stuffed Parwal
Main Slider

बेहद लाजवाब लगती है ये डिश, नोट कर लें मजेदार रेसिपी

11/05/2026
Rooh Afza Sharbat
Main Slider

गर्मी से राहत देता है ये ड्रिंक, चाहे तो रोजाना करें सेवन

11/05/2026
फैशन/शैली

पतली आईब्रो को बनाना है घना, तो करें इस रस का इस्तेमाल

11/05/2026
Next Post
murder

पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या

यह भी पढ़ें

Tension in relations between India and Canada

भारत और कनाडा के रिश्तों में टेंशन, भारतीय दूतावास ने रद्द किए शिविर

07/11/2024
Hair

बालों में तेल लगाकर सोना हो सकता है खतरनाक

29/04/2026
piyush goyal, cm yogi

GeM पर यूपी बना अग्रणी राज्य, केंद्र सरकार ने यूपी मॉडल को सराहा

18/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version