• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर महोत्सव के मंच पर दिखेगा खादी का जलवा, कैटवॉक करेंगी मुंबई की मॉडल

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
gorakhpur mahotsav

gorakhpur mahotsav

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में 12 और 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का आयोजन होना है। इस दौरान होने वाले कई कार्यक्रमों के बीच खादी का फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र होगा।

महोत्सव में मंगलवार (12 जनवरी ) की शाम खादी को खादी के कपड़े पहन कर इस फैशन शो में रैम्प पर प्रतिष्ठित मॉडल डिंपल पटेल की अगुआई में कैटवॉक करेंगी। इस दौरान ये नामचीन डिजाइनर अस्मा हुसैन, रुना बैनर्जी और रूपिका रस्तोगी गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई डिजाइनर ड्रेस पहनेंगी।

योगी ने 16 जनवरी से होने वाले कोविड वैक्सीनेशन तैयारियों की समीक्षा की

यह कार्यक्रम 12 जनवरी को चम्पा देवी पार्क में महोत्सव के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक आयोजित होगा। टॉप 16 प्रोफेशनल्स फेमिना मॉडल्स रैंप वॉक करेंगे। टॉप डिजाइनर्स के 3 राउंड होंगे। अंतरराष्ट्रीय कलाकार मनोरंजन फिलर तनुरा नृत्य की प्रस्तुति भी देंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खादी के मुरीद हैं। हाल के वर्षों में इसकी लोकप्रियता और रेंज दोनों बढ़ी है। अब इसे युवा भी पसंद करने लगे हैं। यह खद्दर ही नहीं बल्कि सूती, मसलिन, सिल्क के रंगबिरंगे डिजाइन में आ रही है। महिलाएं खादी की साड़ियां पसंद कर रहीं , वहीं खादी का कुर्ता, सूट अब चलन में हैं। इको फ्रेंडली होने के नाते यह त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं होता।
खादी ग्रामोद्योग में कई खादी के कई वस्त्र उपलब्ध डिजाइनर अस्मा हुसैन कहती हैं कि सूती खादी, कॉटन सिल्क, मसलिन आदि में लड़कों के लिए लम्बे व शॉर्ट कुर्ते व धोती पंसद किया जा रहा है। लड़कियों के लिए टॉप, शॉर्ट कुर्ते, कुर्ता-सलवार, साड़ी, सूट मैटीरियल खादी ग्रामोद्योग में आसानी से उपलब्ध हैं। खादी को सिल्क, वूल और कॉटन के साथ मिक्स किया जा रहा। सिल्क और खादी के वस्त्रों को 50-50 प्रतिशत के अनुपात से निर्मित किया जा रहा। फैब्रिक महंगा है, लेकिन राजसी लुक देता है। इसमें सलवार-कमीज, कुर्ता-पाजामा, साड़ी, जैकेट आदि परिधान बाजार में उपलब्ध हैं।

पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर 1 राजनेता, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल ने बताया कि शुद्ध रूप से देशी, हाथ से बनी और इको फ्रेंडली खादी सिर्फ वस्त्र नहीं बल्कि एक विचार है। यह जंगे आजादी का प्रतीक है। खादी ने देश को गौरवान्वित किया है। इसे पहनने वाले लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

गोरखपुर महोत्सव के मंच पर इस गौरव को पिछले वर्ष भी प्रतिष्ठित किया गया था। इस बार यह कार्यक्रम महोत्सव की गरिमा बढ़ाने के साथ युवाओं को खादी पहनने के लिए प्रेरित करेगा। खादी की मांग बढ़ेगी तो स्थानीय स्तर पर बुनकरो और कतिनों को रोजगार मिलेगा। उनकी आय बढ़ेगी। सूत कातने का काम अधिकाशत: महिलाएं करती हैं। ऐसे में यह मिशन शक्ति और मिशन रोजगार से भी जुड़ता है।

यह आयोजन, ,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के मुताबिक समृद्धि के नए मार्ग खोलने के लिए खादी के बने वस्त्रों को स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में प्रतिष्ठित करने की कोशिशों की कड़ी है।

Tags: Gorakhpur Mahotsavgorakhpur newsup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है : लल्लू

Next Post

मोदी के रहते किसानों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता : श्रीकांत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
shrikant sharma

मोदी के रहते किसानों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता : श्रीकांत

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

income tax

ITR: इन आसान तरीकों से कम कर सकते है टैक्स, ऐसे उठाए डिडक्शन का लाभ

26/07/2022
किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम farmers protest in baghpat

यूपी में किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम, लखनऊ में भी प्रदर्शन

27/11/2020
Dawood Ibrahim

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

27/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version