• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है : लल्लू

Writer D by Writer D
11/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रविवार को कहा कि सरकार का इकबाल अपराधियों के आगे नतमस्तक हो चला है और प्रदेश ‘ईज आफ डूइंग क्राइम’ के रूप में नये प्रतिमान गढ़ रहा है।

श्री लल्लू ने कहा कि पूरे राज्य में अराजकता अपने चरम पर है। अपराध को अंजाम देने के बाद अपराधी खुलेआम फरार हो जाते हैं और उनकी गिरफ्तारी तक नहीं हो पाती। अब तो राजधानी लखनऊ भी आये दिन होने वाली गैंगवार से सहम उठी है।

उन्होने कहा कि करोड़ों रूपये मिशन शक्ति के नाम पर खर्च करने के बाद महिला सुरक्षा की हालत यह है कि नोएडा में बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की सरेराह चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। सरकार कानून व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के बजाए मनमोहक नारे देने में ज्यादा जोर दे रही है।

बस्ती में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रतापगढ़ में पिछले तीन दिनों में लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। मनबढ़ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सर्राफा व्यापारी की हत्या करके फरार हो गये। मेरठ में व्यापारी दीपक प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अम्बेडकरनगर में दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बस्ती में आलू व्यापारी सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गयी। कुछ दिन पहले लखनऊ के मोहनलागंज में पूर्व प्रधान की सरेराह गैंगवार के तहत गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। गोमतीनगर जैसे पाॅश क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर अपराधियों ने न सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या कर दी बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। अभी तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सरकार और पुलिस सिर्फ लकीर पीटने तक ही सीमित रह गई है।

गृह कलह के चलते महिला की गला काटकर हत्या, पति समेत तीन हिरासत में

श्री लल्लू ने कहा कि ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के बजाए मुख्यमंत्री योगी फर्रूखाबाद में हठपूर्वक ऐलान कर रहे हैं कि गरीबों को इंसाफ मिल रहा है, माफिया और उनके रहनुमा डरे हुए हैं। बच्चियां स्कूल और अपने दफ्तरों में आ जा रही हैं। आम जनता बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री का यह कहना हास्यास्पद ही नहीं अपितु प्रदेश की जनता के जज्बातों के साथ खिलवाड़ है।

Tags: cm yogicongressup news
Previous Post

पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू कलह में उजड़ा परिवार

Next Post

गोरखपुर महोत्सव के मंच पर दिखेगा खादी का जलवा, कैटवॉक करेंगी मुंबई की मॉडल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post
gorakhpur mahotsav

गोरखपुर महोत्सव के मंच पर दिखेगा खादी का जलवा, कैटवॉक करेंगी मुंबई की मॉडल

यह भी पढ़ें

Imprisonment

नाबालिग बालक से कुकर्म के दोषी को दस साल का कारावास

09/04/2022
CM Dhami celebrated Lok Parv Phooldei with children

सीएम धामी ने बच्चों संग भराड़ीसैंण में मनाया लोकपर्व फूलदेई

16/03/2023
Ramlala

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, 2023 में रामलला के दर्शन के लिए खुल जाएगा मंदिर

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version