• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Khelo India: जोश से लबरेज है यूपी की रोइंग टीम, कहा- जीत के लिए जान लगा देंगे

Writer D by Writer D
29/05/2023
in उत्तर प्रदेश, खेल, गोरखपुर
0
Khelo India University Games

Khelo India University Games

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India) की रोइंग (Rowing)  प्रतियोगिता में यूपी से एकमात्र टीम के रूप में प्रतिभाग कर रहे राजेंद्र सिंह ”रज्जू भैया” विश्वविद्यालय प्रयागराज के खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं। रामगढ़ताल में हो रही रोइंग प्रतियोगिता को स्वर्णिम भविष्य का प्लेटफार्म मानने वाले इन खिलाड़ियों का कहना है कि योगी सरकार उन्हें आगे बढ़ाने को हर तरह की व्यवस्था कर रही है। ऐसे में हम भी अपना शानदार प्रदर्शन करने को जान लगा देंगे।

रोइंग प्रतियोगिता में पदक जीतने की तैयारी कर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज से कुल पांच खिलाड़ी आए हैं। मंगलवार को बीए की छात्रा दिव्यानी निषाद महिला सिंगल की रोइंग के लिए नाव पर सवार होंगी तो प्रखर कुमार रावत, विपिन कुमार यादव, सिंह आदर्श धर्मपाल व शिवम गुप्ता (सभी बीएड छात्र) पुरुष क्वाड्रपल में जोर आजमाएंगे। ये सभी 500 मीटर दूरी की रोइंग स्पर्धा में खेलेंगे। ये खिलाड़ी अपने कोच हिमांशु जायसवाल के साथ आए हैं।

मोदी का कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग: पुरी

हिमांशु के मुताबिक इन खिलाड़ियों के पास इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स का अनुभव है। यह अनुभव इस प्रतियोगिता में काफी मददगार होगा। दिव्यानी का कहना है कि हमें यहां तक लाने में सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन का बड़ा योगदान है। ऐसा बना रहा तो हम देश क्या दुनिया में यूपी का डंका बजाएंगे। क्वाड्रपल टीम के सदस्यों ने भी कहा कि सरकार जब इतना ध्यान दे रही है तो खेल और खिलाड़ी निखरेंगे ही। ये सभी खिलाड़ी गोरखपुर में हुए स्वागत और यहां के इंतजामों को देखकर अभिभूत हैं।

राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय से आई रोइंग टीम के कोच हिमांशु जायसवाल कहते हैं कि सरकार रोइंग को भी अन्य खेलों के बराबर बढ़ावा दे रही है। इससे आने वाले दिनों में अन्य विश्वविद्यालयों में भी रोइंग की टीमें दिखेंगी। रोइंग प्रतिभाओं को अपने ही प्रांत में खेलने का रुझान भी बढ़ेगा।

Tags: gorakhpur newsKhelo India University Gamesrowing compition
Previous Post

मोदी का कार्यकाल आजाद भारत का स्वर्णिम युग: पुरी

Next Post

मोदी सरकार को मिला अजित पवार का समर्थन, नए संसद भवन के लिए कही ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
Ajit Pawar

मोदी सरकार को मिला अजित पवार का समर्थन, नए संसद भवन के लिए कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

Amrit Snan

प्रदेश के समस्त नगर निगमों में जन-जन ने किया ‘अमृत स्नान’

27/11/2023
CM Yogi

समाज को जातियों में बांटने और लड़ाने में जुटा है विपक्ष: सीएम योगी

07/08/2024
पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

प्रयागराज : पीडीए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सांसद अतीक अहमद के घर पर चला बुलडोजर

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version