• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Kia पर मिल रहा है लाखों का फायदा, जानें ऑफर डिटेल

Desk by Desk
18/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Kia Syros, Sonet और Carnival पर मिल रहा है लाखों का फायदा, जानें ऑफर डिटेल
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Kia India ने दिसंबर 2025 में ग्राहकों के लिए अपने सबसे बड़े सालाना ऑफर्स में से एक लॉन्च किया है. कंपनी ने Inspiring December नाम से एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत चुनिंदा मॉडल्स पर 3.65 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह ऑफर सिर्फ दिसंबर महीने के लिए है और स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करेगा. कंपनी का कहना है कि साल खत्म होने से पहले लोग अगर कार खरीदते हैं, तो उन्हें बड़ी बचत का मौका मिल सकता है.

किन-किन मॉडल्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

Kia की यह ऑफर स्कीम उसके कई पॉपुलर SUVs और MPVs पर लागू है। इसमें Sonet, Seltos, नई लॉन्च हुई Syros, Carnival और Carens Clavis शामिल हैं. खास बात यह है कि Carens Clavis पर ICE और EV दोनों वर्ज़न में ऑफर मिल रहा है. हालांकि कंपनी ने मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से डिस्काउंट ब्रेकअप जारी नहीं किया है. लेकिन डिस्काउंट में कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉरपोरेट ऑफर्स शामिल हो सकते हैं.

ये ऑफर क्यों खास

Kia India के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि यह ऑफर कस्टमर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया है. उनका कहना है कि 2025 Kia के लिए अहम साल रहा है और यह ऑफर ग्राहकों को धन्यवाद कहने का तरीका है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कैंपेन से नए खरीदार Kia परिवार से जुड़ेंगे और मौजूदा ग्राहकों से रिश्ता और मजबूत होगा.

बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में

कंपनी ने बुकिंग प्रक्रिया को भी आसान बना दिया है. ग्राहक Kia की ऑफिशियल वेबसाइट, MyKia मोबाइल ऐप, या फिर नजदीकी डीलरशिप से अपनी कार बुक कर सकते हैं. इसके अलावा टोल-फ्री नंबर के जरिए भी सहायता मिलती है, जिससे कार खरीद प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है.

लिमिटेड पीरियड ऑफर

Kia ने साफ किया है कि ऑफर सिर्फ सीमित अवधि के लिए है और स्टॉक के हिसाब से बदल सकता है. इसलिए महीने के आखिरी में इंतजार करने की बजाय जल्दी बुकिंग करना बेहतर रहेगा. कुल मिलाकर, Kia का यह ऑफर साल के अंत में कार खरीदने वालों के लिए एक शानदार मौका है. जो ग्राहक नई कार की तलाश में हैं, उनके लिए यह डिस्काउंट अच्छी बचत और बेहतर वैल्यू प्रदान कर सकता है.

Tags: KIA
Previous Post

देश की सांस्कृतिक चेतना को दिशा देता रहेगा भातखंडे विश्वविद्यालय: योगी

Next Post

आजम खान को बड़ी राहत, इस मामले में हुए दोष मुक्त

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
azam khan

आजम खान को बड़ी राहत, इस मामले में हुए दोष मुक्त

यह भी पढ़ें

Ajit Agarkar

कैसा रहा अजीत अगारकर का क्रिकेट सफर, दर्ज हैं कई रिकार्ड्स

04/12/2020
Shani Jayanti

इस दिन मार्गी होंगे न्याय के देवता, इन जातकों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

16/07/2024
Jesus

एण्ड टीवी पर जल्दी ही शुरू होने वाला है ‘येशु’ सीरियल

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version