• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किडनैप भारतीय मूल के 4 लोगों के शव मिले, 8 माह की बच्ची का भी किया कत्ल

Writer D by Writer D
06/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
kidnapped

kidnapped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाब के जिस परिवार का अपहरण (Kidnapped ) हुआ था, उन चारों सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि यह बहुत भयानक और डरावना है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शव उसी इलाके में मिले हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से जबरदस्ती अगवा किया गया। अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध का नाम नहीं लिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। ये परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है।

इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया था। शख्स ने खुद को मारने की कोशिश भी की और अब उसकी हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा था कि हालांकि किडनैप किए गए लोग अभी भी लापता हैं।

आठ महीने की बच्ची समेत भारतीय मूल के चार लोगों का अपहरण

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जासूसों को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि मर्स्ड काउंटी के एटवाटर में एक एटीएम में पीड़ित के बैंक कार्ड का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सबूत हैं कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने का प्रयास किया था।

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था परिवार

जिस परिवार का अपहरण किया गया है वो पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने जिनका अपहण किया है उनमें 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के एक शख्स अमनदीप सिंह शामिल हैं।

Tags: america NewsCalifornia newsinternational Newskidnapped
Previous Post

करवा चौथ की सरगी की थाल में शामिल करें ये चीजें

Next Post

34 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
Ebola Virus
अंतर्राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

21/05/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी इस देश की धरती, भूकंप से कांपी धरती

20/05/2026
Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Next Post
mass shooting

34 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस अफसर ने खुद को मारी गोली

यह भी पढ़ें

Yogi cabinet

योगी कैबिनेट की बैठक पांच अप्रैल को

04/04/2023
Property Seized

अपराधी की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

17/06/2022
ADA part 1

ADA: माफिया हीरालाल अग्रवाल के काले कारनामों का चिट्ठा

07/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version