• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘खाकी’ भी सुरक्षित नहीं! बदमाशों ने महिला दरोगा को घर से किया किडनैप, और….

Writer D by Writer D
17/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Kidnapping of a female inspector in Lucknow

Kidnapping of a female inspector in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खुद पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं। बेखौफ बदमाशों ने राजधानी लखनऊ में ही एक महिला दरोगा (Inspector) को अगवा करने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला दरोगा ने बीबीडी (बाबू बनारसी दास) थाने में प्रयागराज के हंडिया के रहने वाले नामजद आरोपी अंशुमान पांडेय समेत तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जुग्गौर में किसान पथ के पास कुम्हारनपुरवा का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है। पीड़िता (Inspector) ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान बाहर से किसी ने उसका नाम लेकर आवाज दी। यह आवाज सुनकर बाहर निकली तो दो तीन लोग वह नजर आए। इन लोगों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर चल दिए।

रास्ते में आरोपियों ने मुख्य आरोपी अंशुमान पांडेय के खिलाफ दर्ज कराए एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि वह ऐसा नहीं करेगी तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस दौरान आरोपियों ने दो कागजों पर उसके हस्ताक्षर भी लिए और भिटौली चौराहे पर उसे उतार कर फरार हो गए। पीड़िता (Inspector) ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से मुक्त होते ही उसने पुलिस कंट्रोल रूम और अपने भाई को सूचना दी। इस वारदात के वक्त इस मुकदमे में पैरवी के लिए उनका भाई थाने गया था।

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव

वारदात की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी अंशुमान काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह अक्सर उसे फोन करता और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था। इस संबंध में उसने पहले तो आरोपी के नंबर ब्लाक किए। लेकिन वह नंबर बदल बदल कर फोन करने लगा। ऐसे में उसने आरोपी के कुल 87 नंबर ब्लाक कर दिए।

शादी का दबाव बना रहा है आरोपी

इसके बाद भी आरोपी की हरकतें कम नहीं हुई और शादी के दबाव बनाने लगा। यहां तक कि उसने ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये की डिमांड भी कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज करा दिया। इसके बाद से आरोपी पीड़ित महिला दरोगा (Inspector) पर केस वापसी के लिए दबाव बना रहा था। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsup police
Previous Post

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में मिला युवक का शव

Next Post

अनोखी प्रेम कहानी! करंट से हुई बंदर की मौत, सदमे में बंदरिया ने भी ‘सुसाइड’ कर दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post
Monkey

अनोखी प्रेम कहानी! करंट से हुई बंदर की मौत, सदमे में बंदरिया ने भी 'सुसाइड' कर दे दी जान

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई BMC को फटकार, त्वरित कार्रवाई करने पर सवाल उठाया, कंगना रनौत मामले में आज फिर होगी सुनवाई

10/09/2020

हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं : राजनाथ सिंह

27/11/2021

प्रदेश में फोकस्ड टेस्टिंग का विशेष अभियान चलाएं : CM योगी

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version