• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नरों में वर्चस्व की खूनी लड़ाई , 55 लाख की सुपारी देकर ‘एकता’ को मरवाया

Writer D by Writer D
12/04/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इनामी कांट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार कर नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए एक किन्नर की हत्या का खुलासा किया। पहले अपराधी पर 1 लाख और दूसरे पर 50 हजार का इनाम था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि किन्नरों के इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक गुट के किन्नरों ने दूसरे गुट के किन्नर की हत्या के लिए 55 लाख की सुपारी दी थी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर की टीम ने दो वांटेड कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गगन पंडित दिल्ली के पश्चिमी विहार का रहने वाला है। इस पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा हुआ था, जबकि गिरफ्तार वरुण पंडित पर 50 हजार का इनाम था। गगन और वरुण दिल्ली के जीटीबी एनक्लेव में 5 सितंबर 2020 को एक किन्नर की हत्या के केस में वांटेड थे।

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक, 5 सितंबर 2020 को 2 स्कूटी सवार बदमाश आमिर और गगन ने एकता जोशी नाम की किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बदमाशों ने कारोबारी से लूटे 1.25 करोड़, CCTV खंगाल रही है पुलिस

गिरफ्तार गगन पंडित ने पूछताछ में बताया किन्नर एकता जोशी की हत्या के लिए 55 लाख रुपये की सुपारी मिली थी और हत्याकांड को 7 लोगों ने अंजाम दिया था। गगन ने बताया कि वो किन्नर एकता जोशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

गगन के मुताबिक, किन्नरों के एक ग्रुप के सदस्य मंजूर इलाही ने गगन से संपर्क किया था और किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी की हत्या के लिए कहा था। इसके लिए 55 लाख की सुपारी दी थी।

स्पेशल सेल के मुताबिक, फरीदाबाद से किन्नरों के एक ग्रुप जिसे सोनम और वर्षा लीड करती हैं। जीटीबी एंक्लेव से मंजूर इलाही के साथ कमल हेड करती हैं। इन चारों किन्नरों की जीटीबी एंक्लेव में रहने वाली किन्नर एकता जोशी और उसकी सौतेली मां अनीता जोशी से दिल्ली के यमुनापार इलाके में पैसों के कलेक्शन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई थी। जो बाद में कट्टर दुश्मनी में बदल गई। जिसके बाद 4 किन्नरों के ग्रुप ने एकता और उसकी मां को रास्ते से हटाने के लिए 55 लाख की सुपारी अपराधी गगन और उसके साथियों को दे दी।

भुट्टा चुराने पर युवक का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, मैला भी खिलाया

5 सितंबर 2020 को गगन ने एकता पर 6 गोलियां चलाईं थीं, जिसमें एकता की मौत हो गयी थी। गगन और वरुण को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वो स्कार्पियो में सवार होकर किसी दूसरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के पास हथियार और कारतूस बरामद किया गया है। गगन पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूट के कई मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं।

Tags: crime newsdelhi newsmurder
Previous Post

आश्रम के बाबा ‘बॉबी देओल’ रॉकस्टार लुक में नज़र आए

Next Post

यू-ट्यूब पर तहलका मचा रखा है खेसारी का नया गाना ‘COLGATE’

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Khesari's new song 'COLGATE'

यू-ट्यूब पर तहलका मचा रखा है खेसारी का नया गाना 'COLGATE'

यह भी पढ़ें

Dhanteras

जाने रास्ते में झाड़ू दिखना शुभ या अशुभ

21/09/2024
sadhana gupta

मां चली गई…., साधना के लिए बहू अपर्णा की भावुक चिट्ठी

10/07/2022
Ranvir shorey Pooja Bhatt

रणवीर शौरी: ‘भट्ट परिवार ने हर प्लेटफॉर्म में मेरे बारे में झूठ कहा कि मैं शराबी हूं’

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version