• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला ने भारत का किया सीक्रेट दौरा, जाने पूरा मामला

Writer D by Writer D
30/10/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Kings Charles

Kings Charles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स (King Charles) (73 साल) और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला (77 साल) ने बेहद गोपनीय भारत दौरा किया है। वे यहां निजी दौरे पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे और लग्जरी ‘सौक्या’ वेलनेस हेल्थ सेंटर में चार दिन बिताए और खुद को तरोताजा किया। उन्होंने यहां लंबी सैर का आनंद लिया और पास के जैविक फार्म का भी दौरा किया।

सौक्या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित है। ये करीब 30 एकड़ क्षेत्र में फैला है और यहां आवासीय सुविधा भी है। यहां योग, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए उपचार किया जाता है। इस हेल्थ सेंटर का संचालन डॉ। इस्साक मथाई करते हैं। वे भारत के उन कुछ लोगों में से हैं, जिन्हें किंग चार्ल्स की ताजपोशी के लिए आमंत्रित किया गया था।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, शनिवार रात किंग चार्ल्स III (King Charles) का निजी जेट यहां HAL एयरपोट पर लैंड हुआ। चूंकि, यह निजी यात्रा थी, इसलिए औपचारिक स्वागत नहीं किया गया। हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए शाही कपल को सड़क मार्ग से सौक्या हेल्थ सेंटर तक ले जाया गया। वे चार दिन बिताने के बाद बेंगलुरु से रवाना हो गए।

शाही कपल ने लिया योग और ध्यान सेशन में हिस्सा

न्यूज एजेंसी के अनुसर, एक अधिकारी ने कहा कि शाही कपल ने यहां योग और ध्यान सेशन में हिस्सा लिया। वे पहले भी यहां आ चुके हैं। उनकी सुबह की दिनचर्या में योग सेशन शामिल रहा। उन्होंने पहले भी यहां आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा उपचार लिया है। शाही कपल ने चारों ओर लंबी सैर का आनंद लिया और पास के जैविक फार्म का भी दौरा किया है।

किंग चार्ल्स (King Charles) वर्षों से आयुर्वेद के मुखर समर्थक रहे हैं। वे अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लंदन के विज्ञान संग्रहालय में नए आयुर्वेदिक केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

अमेरिका में दिखी दिवाली की रौनक, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

दो दिन पहले ही बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी किया था और बताया था किंग चार्ल्स III (King Charles) का इलाज जारी है। लेकिन 2025 से वे फिर पूरी तरह सक्रिय होंगे। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने कैंसर के बारे में खुलासा किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी कुछ शाही जिम्मेदारियों में कटौती की थी।

Tags: international NewsKings Charles
Previous Post

अमेरिका में दिखी दिवाली की रौनक, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

Next Post

योगी सरकार की दीवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन दिवाली की छुट्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
US confirms attack on MT Marywex
अंतर्राष्ट्रीय

MT मैरीवेक्स पर अमेरिकी हमले की पुष्टि, सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित

09/06/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार की दीवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन दिवाली की छुट्टी

यह भी पढ़ें

Rupee

सड़क पर गिरे व्यापारी के 84 हजार रुपए, लूटने के लिए राहगीरों में मची होड़

20/11/2020
Imran Khan

पूर्व पीएम पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, वारंट लेकर घर पहुंची पुलिस

05/03/2023
राजा भैया

योगी सरकार ने हाईकोर्ट में कहा – राजा भैया से जुड़ा एक भी मुकदमा वापस नहीं लिया गया

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version