• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नौर भूस्खलन: दो की मौत, 30 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Kinnaur accident

Kinnaur accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला किन्नौर की निचार तहसील के निगलसुरी में नेशनल हाइवे-पांच पर हुए भारी भूस्खलन के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 10 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बुधवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक ट्रक और एक कार इसकी जद में आ गए। एचआरटीसी की किन्नौर-हरिद्वार रूट की बस में कई यात्री सवार थे। अभी भी 30 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। ये इलाका किन्नौर के भावानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुखद हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की इस घटना पर अपनी संवेदनाओं व्यक्त करते हुए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का विश्वास दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश सरकार को एनडीआरएफ टीम और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करने का भरोसा दिया है।

किन्नौर में भीषण भूस्खलन, यात्रियों से भरी बस मलबे में दबी

किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि अब तक घटनास्थल से दो शवों को निकाला जा चुका है। 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए भावानगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

उपायुक्त ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, होमगार्ड के अलावा एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें जुटी हैं।

उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिला में तीन सप्ताह के भीतर भूस्खलन की ये दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गत 25 जुलाई को जिले के सांगला इलाके में एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से नौ पर्यटकों की मौत हुई थी। राज्य में मानसून सीजन के दौरान बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: boulders fall on hrtc busboulders kinnaurhimachal latest news in hindiHimachal Newshimachal news in hindiHimachal Pradesh Hindi SamacharHimachal Pradesh News in Hindikinnaur landslidekinnaur newslandslide in kinnaurlandslide in kinnaur todayLatest Himachal Pradesh News in Hindi
Previous Post

घायल हुए ‘गनी भाई’, सर्जरी के लिए पहुंचे हैदराबाद, बोले- दुआओं में याद रखना

Next Post

सात साल की मासूम के साथ नाना-मामा और भाई ने किया गैंगरेप, तीनों आरोपी अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
Bailey bridge
उत्तराखंड

तमकनाला में बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद; मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

10/08/2026
Next Post
Gang Rape

सात साल की मासूम के साथ नाना-मामा और भाई ने किया गैंगरेप, तीनों आरोपी अरेस्ट

यह भी पढ़ें

CM Dhami celebrated his birthday with visually impaired children

धामी ने दृष्टि बाधित बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

16/09/2024
Business

तरक्की पाने के लिए करें ये आसान उपाय

07/11/2025
Nath Nagari Intergrated Township

नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शापिंग कांपलेक्स के ऊपर बनाये जायेंगे फ्लैट

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version