• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

लखनऊ में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने देंगे।

Desk by Desk
26/09/2021
in उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। रविवार को किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को ये तोहफा दिया।

सीएम ने किसानों को दिया तोहफा

लखनऊ में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि, किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। गन्ने का समर्थन मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया। गन्ने का समर्थन मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

चन्नी के कैबिनेट विस्तार से पहले घमासान, 6 विधायकों ने जताई आपत्ति

45 लाख किसानों का जीवन बदलेगा-सीएम

सीएम योगी ने कहा कि, इससे 45 लाख किसानों का जीवन बदलेगा। यूपी में उत्पादन क्षमता बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। 119 चीनी मिलों को चलाना है। सीएम ने कहा कि बसपा के शासनकाल में 21 चीनी मिलें बंद की गईं और समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान 11 चीनी मिलें बंद कर दी गईं। जब हम (भाजपा) सत्ता में आए, हमने बंद मिल को फिर से शुरू किया और गन्ना किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

सीएम योगी ने कहा कि बहुजन समाजवादी सरकार के दौरान 21 चीनी मिलें बंद हुई थीं। उन्होंने औने-पौने दामों पर चीनी मिलों को बेच दिया था। 250-300 करोड़ रुपए की चीनी मिलों को 25-30 करोड़ रुपए में बेचने का काम हुआ था।

गेहूं भुगतान उनके खाते में किया-सीएम

वहीं, सीएम योगी ने कहा कि अगर हम गेहूं खरीद की बात करें तो पिछली सरकार ने 19,02,098 किसानों को 12,808 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। हमारी सरकार ने 43,75,574 किसानों को 36,504 करोड़ रुपए का गेहूं भुगतान उनके खाते में किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की सरकार में 11 चीनी मिलें बंद हुई थीं। हमने बंद चीनी मिलों को चलाने का काम किया। सपा-बसपा सरकारों ने जिन चीनी मिलों को बेचने का काम किया था उनमें से जो चीनी मिलें वापस आ सकती थी हमने उनमें नए संयंत्र लगाकर शुरू किया।

यूपी सरकार ने सभी 119 मिलें चलाईं-सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ब्राजील में चीनी उद्योग ठप हो गया, जो दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक है। महाराष्ट्र में आधे से अधिक चीनी मिलें और कर्नाटक में कुछ मिलें भी बंद हो गईं लेकिन यूपी सरकार ने सभी 119 मिलें चलाईं।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। हमारी सरकार में दंगे नहीं हो सकते।

Tags: cm yogi adityanathkisan sammelanLucknow
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर ने स्वामी वामदेव की मूर्ति का किया अनावरण

Next Post

साक्षी महाराज ने किया महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का दावा

Desk

Desk

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post

साक्षी महाराज ने किया महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का दावा

यह भी पढ़ें

Pitra Dosha

घर में बार-बार होते हैं झगड़े, तो हो सकता है पितृदोष का संकेत

21/07/2025
death of dogs

पालतू कुत्ते की मौत पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

18/09/2020
पत्नी को पीटा

इटावा में पैसे मांगने पर पति पत्नी को दौड़ा-दौड़ा कर गलियों में पीटा, वायरल हुआ वीडियो

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version