• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेत से लौट रहे किसन की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
29/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। उधर, मवाना कस्बे में जामुन के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

मवाना थाना क्षेत्र के ततीना गांव में सोमवार को किसान सतपाल पुत्र रघुवर अपने खेत से पानी देकर वापस घर लौट रहे थे। सतपाल के गांव में पहुंचते ही दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल सतपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मवाना उदय प्रताप सिंह, मवाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर गांव पहुंचे और मामले की छानबीन की। मृतक के पुत्र दीपक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उधर, मवाना नगर के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शमशाद की जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से मौत हो गई। सोमवार को शमशाद पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। अचानक वह पेड़ से गिर गया। घायल शमशाद को लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags: crime newsmeerut newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार प्राइवेट बस असंतुलित होकर पलटी, 16 यात्री घायल

Next Post

नोएडा में टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए मिली जमीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Aloe Vera
Main Slider

एलोवेरा जेल का करते है अधिक इस्तेमाल, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

12/03/2026
Anand Bardhan
Main Slider

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
Next Post

नोएडा में टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए मिली जमीन

यह भी पढ़ें

Abdul Malik

दिल्ली से दबोचा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड

24/02/2024
Three Congress MLAs join BJP in Assam

असम में कांग्रेस को तगड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

05/03/2026
fraudster arrested

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी करने की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक गिरफ्तार

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version