• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार, KKR ने किया चारों खाने चित

Writer D by Writer D
03/04/2025
in Main Slider, खेल
0
KKR vs SRH

KKR vs SRH

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-15 में कोलकाता नाइट राइ़डर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ। 3 अप्रैल (गुरुवार) को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता की टीम ने 80 रनों से जीत हासिल की। सनराइजर्स को जीत के लिए 201 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। आईपीएल में रनों के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद की ये सबसे बड़ी हार रही। कोलकाता ने चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की है वहीं हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार चौथी विजय है।

कोलकाता (KKR) की जीत के हीरो

कोलकाता (KKR) की जीत में बल्लेबाजों का तो हाथ रहा ही लेकिन गेंदबाजों ने सही मायनों में टीम की जीत सुनिश्चित की। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन के विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।आंद्रे रसेल को 2 और नरेन-हर्षित राणा को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

हैदराबाद के बल्लेबाज बर्बाद

हैदराबाद की बल्लेबाजी उसकी ताकत हुआ करती थी लेकिन अब वही उसकी कमजोरी बन गई है। ट्रेविस हेड महज 4 रन बना सके। अभिषेक शर्मा ने 2 ही रन बनाए। ईशान किशन का भी यही हाल रहा, वो भी 2 रन बनाकर निपट गए। नीतीश रेड्डी ने 19 रनों की पारी खेली। कामिंडु मेंडिस ने 27 रन बनाए।

सबसे ज्यादा 33 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए।एक ओर जहां बातें हो रही थी कि हैदराबाद की टीम टी20 में 300 रन बना सकती है लेकिन अब ये टीम 20 ओवर तक नहीं खेल पा रही। कोलकाता के खिलाफ ये टीम 16.4 ओवर में ही ढेर हो गई।

कोलकाता (KKR) ने 5 टीमों को पछाड़ा

कोलकाता की टीम ने पांच टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में गजब वापसी की है। ये टीम 10वें स्थान से सीधे पांचवें नंबर पर पहुंच गई। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है।

Tags: IPLkkr vs srh
Previous Post

नवरात्र में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण बहुत सौभाग्य की बात: मुख्यमंत्री

Next Post

मोबाइल ऐप से विद्युत बिल भुगतान हुआ और आसान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

19/08/2026
Tejashwi Yadav
Main Slider

पटना में RJD का रण! तेजस्वी हिरासत में, टूटी बैरिकेडिंग तो चला वाटर कैनन

19/08/2026
Pipalkoti tunnel accident
Main Slider

Pipalkoti Tunnel Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 11, घायल रोहित ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा

19/08/2026
104 Health Helpline
Main Slider

104 हेल्थ हेल्पलाइन: एक दशक में कॉल सेंटर से ‘प्रोएक्टिव हेल्थ सिस्टम’ तक पहुंचा उत्तराखंड

19/08/2026
Suresh Khanna
Main Slider

भारत-जापान के रिश्तों में नई मजबूती, यूपी के साथ बढ़ रही रणनीतिक साझेदारी: सुरेश खन्ना

19/08/2026
Next Post
Electricity Bill

मोबाइल ऐप से विद्युत बिल भुगतान हुआ और आसान

यह भी पढ़ें

पुलिस का अमानवीय व्यवहार, शिकायत दर्ज करने आई युवती से कहा- FIR करानी है तो पहले डांस करो

16/08/2020
CM Yogi

नए भारत के नए उप्र में सुनिश्चित होगा खिलाड़ियों का योगदान: सीएम योगी

26/09/2022
Jyeshtha Amavasya

पितृ दोष से हैं पीड़ित, तो वैशाख अमावस्या पर करें यह उपाय

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version