• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए धोनी ने कैसे शुरू किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल
0
Dhoni started his entry in international cricket

धोनी ने शुरू किया इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री(Dhoni started his entry in international cricket)

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्ट करने वाले लड़के ने सोचा होगा कि वो भारत का सफलतम कप्तान बन जाएगा। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी इस बारे में कहते हैं कि उनका ऐसा कोई सपना नहीं था। जहां से वो आते हैं वहां जीवन को एक-एक दिन करके जीते हैं।

सुशांत मामले को लेकर बयानबाजी का दौर जारी, नारायण राणे बोले- मुंबई पुलिस दबाव में कर रही जांच

इसलिए सफर में उठाया हर छोटा कदम उनके लिए मायने रखता था न कि सिर्फ मंजिल। अपनी किताब टीम लोकतंत्र में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई बताते हैं कि धोनी उस समय सिर्फ प्रमोशन पाने के लिए रेलवे में काम कर रहे थे। धोनी ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं जब स्टेशन पर टिकट अलग अलग कर उन्हें सही से लगा रहा था तो मैं बस इतना सोचता था कि अब मैं प्रमोशन पाकर अगले ग्रेड में कैसे जाऊं।’

ये वो समय था, जब धोनी को आने वाले समय का अंदाजा भी नहीं था। उन्होंने ये सोचा तक नहीं था कि वो टीम इंडिया का कप्तान बनकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे और क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। लेकिन इतिहास बनाने वाले धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है।

2003-2004 का क्रिकेट सीजन धोनी के लिए अहम रहने वाला था लेकिन भविष्य की बातों से अनजान धोनी के लिए यह समय करो या मरो वाला था। हालांकि, किस्मत धोनी के पक्ष में खड़ी थी। उस समय टैलेंड रिसोर्स डेवलपमेंट ऑफिसर रहे प्रकाश पोद्दार ने धोनी का एक मैच देखा जिसमें धोनी ने सिर्फ 29 रन बनाए। लेकिन इस छोटी सी पारी और अपनी विकेटकीपिंग से वह प्रकाश पोद्दार का दिल जीत चुके थे। पोद्दार ने मैच के बाद धोनी की रिपोर्ट दिलीप वेंगसरकर को भेजी, जो उस समय नेशनल टैलेंट स्कीम के चेयरमैन थे।

ये वो समय था जब टीम इंडिया के पास कोई बेहतरीन रेगुलर विकेटकीपर नहीं था। विकेटकीपर की कमी के कारण ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को कीपिंग करनी पड़ रही थी। लेकिन यहां समय करवट लेने वाला था। किरन मोरे ने धोनी का खेल देखने के बाद कहा, ‘धोनी हमारे सामने लगभग सभी जरूरतें पूरी करता दिख रहा था।’

पाक की वेबसाइट हुई हैक, संदेश दिखा, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर कराची-लहौर में भी बनाएंगे’

धोनी के सामने थे आशीष नेहरा जैसे तेज गेंदबाज लेकिन धोनी को इसकी परवाह ही कहां थी, वो तो अपनी तकदीर लिखने के लिए मैदान पर उतरे थे। धोनी ने इस मैच में कुल 47 गेंदों का सामना किया और 8 चौके व 1 छक्के की मदद से शानदार 60 रनों की पारी खेली।

उनके आक्रामक अंदाज और आत्मविश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि उन्होंने आशीष नेहरा की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। उनकी इस परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं को लगा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए एक रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया है।

इसके बाद 2004 में ही धोनी को इंडिया-A टीम के लिए चुन लिया गया। धोनी केन्या में तीन देशों के बीच होने वाली सीरीज के लिए पहुंचे और इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों में दो शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी का डंका बजा दिया। ये दोनों इनिंग्स उन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी दिलाने के लिए काफी थीं। इसके बाद दिसंबर 2004 में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली और वो महेंद्र सिंह धोनी से बन गए हमारे, आपके और सबके माही।

Tags: dhoni retirementDhoni Selection In Indian Cricket Team StoryMahendra singh dhoni retirementMs dhoni announce retirementMs dhoni announce retirement from national teamms dhoni retirementms dhoni retirement newsMs retirement news todayMsd retirement announcesreason behind Dhoni retirementreason behind Ms dhoni retirementreason for Msd retirement
Previous Post

ब्राजील में कोरोना से 24 घंटों में 709 मरीजों की मौत, 40 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि

Next Post

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की बच्चा गोद लेने की बात

Desk

Desk

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Next Post
Bipasha Basu

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने की बच्चा गोद लेने की बात

यह भी पढ़ें

Soon 'Oxygen Man' will come on screen to win the hearts of people

जल्द ही लोगों का दिल जीतने पर्दे पर आएगी ‘ऑक्सीजन मैन’

02/07/2021
Amrit Snan

महाकुम्भ में मकर संक्रांति पर अखाड़ों ने किया दिव्य-भव्य अमृत स्नान

14/01/2025
Rakhi expresses anger over country's ministers for worsening conditions

राखी ने बिगड़ते हालातो के लिए देश के मंत्रियो पर जाहिर किया गुस्सा

11/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version