• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए कैसा था प्रणब मुखर्जी का सियासी सफर

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
pranab mukharji

प्रणब मुखर्जी का सियासी सफर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. ब्रेन क्लॉट सर्जरी के बाद वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. मुखर्जी कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे. पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को उनके मस्तिष्क में क्लॉट हटाने की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.

राजस्थान : स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके पिता कोरोना पॉजिटिव

प्रणब मुखर्जी का सियासी सफर

प्रणब मुखर्जी सियासी गलियारे में प्रणब दा के नाम से पुकारे जाते हैं. राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा जिसका लोहा हर कोई मानता है. यूपीए सरकार में प्रणब मुखर्जी के पास वित्त मंत्रालय संभालने के अलावा कई अहम जिम्मेदारियां थीं. उन्हें कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ की संज्ञा दी गई. प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बांग्ला कांग्रेस से की थी. जुलाई 1969 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इसे बाद वे साल 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के सदस्य रहे. इसके अलावा 1980 से 1985 तक राज्य में सदन के नेता भी रहे. मई 2004 में वे चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और 2012 तक सदन के नेता रहे.

नहीं रहे प्रणब मुखर्जी, बेटे अभिजीत ने ट्वीट कर दी जानकारी

1986 में कांग्रेस से हो गए थे अलग

एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी. 1986 में प्रणब दा को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी पीएम बने. राजीव के पीएम बनने के बाद प्रणब मुखर्जी को पार्टी में किनारे कर दिया गया. वे कैबिनेट से बाहर कर दिए गए. इस सब से नाराज होकर आखिरकार प्रणब मुखर्जी ने 1986 में कांग्रेस से अलग होने का फैसला किया और राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस बनाई.

NIA ने कच्छ से ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, भारत में पाक एजेंटों की करता था मदद

प्रणब मुखर्जी की पार्टी ने 1987 में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव लड़ा, पर उनकी पार्टी को पहले ही चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने 1988 में कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली. मुखर्जी को कांग्रेस में दोबारा वापसी का इनाम जल्द ही मिला और उन्हें नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 में योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया.

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

2004 में सोनिया गांधी ने जब पीएम बनने से मना कर दिया था, तो प्रणब मुखर्जी का नाम भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हुआ. प्रणब मुखर्जी को मनमोहन सिंह की सरकार में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जैसे अहम पद मिले. 2012 में प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया और वो एनडीए समर्थित पी.ए. संगमा को हराकर देश के 13वें राष्ट्रपति बने.

Tags: Pranab MukherjeePranab Mukherjee Deathप्रणब मुखर्जी
Previous Post

राजस्थान : स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उनके पिता कोरोना पॉजिटिव

Next Post

लद्दाख : कैप्टन थापा की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी थी टक्कर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post
कैप्टन थापा की सड़क हादसे में मौत

लद्दाख : कैप्टन थापा की सड़क हादसे में मौत, ट्रेलर ने मारी थी टक्कर

यह भी पढ़ें

massive fire

पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 350 गाड़ियां जलकर खाक

13/02/2022
rape

कार में मां को अचेत कर बेटी से दुष्कर्म

10/02/2022
Atiq-Ashraf Murder Case

‘अपराधियों से कोई मिला हुआ था’, अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC ने उठाए सवाल

11/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version