• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए पुत्रदा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, पूजन-विधि एवं महत्व

Writer D by Writer D
21/01/2021
in Main Slider, धर्म
0
putrda ekadashi

putrda ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल पुत्रदा एकादशी व्रत 24 जनवरी 2021, को मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस चर और अचर संसार में पुत्रदा एकादशी के व्रत के समान दूसरा कोई व्रत नहीं है। इस व्रत के नाम के अनुसार ही इसका फल है।

जिन व्यक्तियों को संतान होने में बाधाएं आती हैं या जिन्हें पुत्र प्राप्ति की कामना हो उन्हें पुत्रदा एकादशी व्रत अवश्‍य करना चाहिए। यह व्रत बहुत ही शुभ फलदायक होता है इसलिए संतान प्राप्ति के इच्छुक व्यक्ति को यह व्रत रखना चाहिए जिससे कि उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति हो सके।

आइए जानें पुत्रदा एकादशी व्रत कैसे करें-

* पुत्रदा एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को एक दिन पहले ही अर्थात् दशमी तिथि की रात्रि से ही व्रत के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। दशमी के दिन शाम में सूर्यास्त के बाद भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए और रात्रि में भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए सोना चाहिए।* सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करके शुद्ध व स्वच्छ धुले हुए वस्त्र धारण करके श्रीहरि विष्‍णु का ध्यान करना चाहिए।

* अगर आपके पास गंगाजल है तो पानी में गंगा जल डालकर नहाना चाहिए।

* इस पूजा के लिए श्रीहरि विष्णु की फोटो के सामने दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लेने के बाद कलश की स्थापना करनी चाहिए।

* फिर कलश को लाल वस्त्र से बांधकर उसकी पूजा करें।* भगवान श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा रखकर उसे स्नानादि से शुद्ध करके नया वस्त्र पहनाएं।

* तत्पश्चात धूप-दीप आदि से विधिवत भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना तथा आरती करें तथा नैवेद्य और फलों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण करें।

* श्रीहरि विष्णु को अपने सामर्थ्य के अनुसार फल-फूल, नारियल, पान, सुपारी, लौंग, बेर, आंवला आदि अर्पित किए जाते हैं।

* एकादशी की रात में भगवान का भजन-कीर्तन करना चाहिए।

* पूरे दिन निराहार रहकर संध्या समय में कथा आदि सुनने के पश्चात फलाहार किया जाता है।

* दूसरे दिन ब्राह्मणों को भोजन तथा दान-दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए, उसके बाद पारणा करना चाहिए।

* इस दिन दीपदान करने का बहुत महत्व है।

* इस व्रत के पुण्य से मनुष्य तपस्वी, विद्वान होता है, तथा पुत्र प्राप्ति होकर अपार धन-लक्ष्मी को प्राप्त करता है।

जानिए पुत्रदा एकादशी व्रत-पूज का शुभ मुहूर्त

एकादशी व्रत का प्रारंभ- शनिवार, 23 जनवरी को रात्रि 8.56 मिनट से होकर व्रत की समाप्ति रविवार, 24 जनवरी को रात्रि 10.57 मिनट पर होगी।

एकादशी व्रत पारण का समय- सोमवार, 25 जनवरी को सुबह 7.13 मिनट से 9.21 मिनट तक रहेगा।

Tags: date and timeEkadashiEkadashi 2021ekadashi pujan vidhihow to get a childjanuarypaush putrada ekadashipaush putrada ekadashi 2021pavitra ekadashipavitrra ekadashi 2021pujan vidhiputrada ekadashishiv puja vidhiShivashubh muhurat and tithiVishnuwhen is putrada ekadashiworship Lord Shiva with Vishnuएकादशीएकादशी व्रत 2021पवित्रा एकादशीपवित्रा एकादशी 2021पवित्रा एकादशी व्रत कथापुत्रदा एकादशीपौष पुत्रदा एकादशी कब हैसंतान प्राप्ति के लिए क्या करें
Previous Post

निशंक बोले- यूनेस्को अधिकारी शिक्षा नीति को लागू करने में सहयोग करें

Next Post

आर्थिक कठिनाइयों का रोना न रोते हुए सरकार ने रास्ते निकाले : शिवराज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

आर्थिक कठिनाइयों का रोना न रोते हुए सरकार ने रास्ते निकाले : शिवराज

यह भी पढ़ें

mahbooba mufti

एलओसी के दोनों ओर हताहतों की संख्या से दुखी हूं : मुफ्ती

14/11/2020
Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने गवाहों को सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश

26/10/2021
Imprisonment

पुलिस पर कातिलाना हमले के दोषी को 5 वर्ष कारावास

11/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version