• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें अजा एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
aja ekadashi 2020

अजा एकादशी 2020

16
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। अजा एकादशी भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी कहलाती है। इस साल अजा एकदशी का व्रत 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएगा। सनातन धर्म में एकादशी के व्रत को श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन जगत के पालन कर्ता श्री हरि विषणु की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु को यह तिथि बहुत प्रिय है। इस दिन व्रत और सच्चे मन से विष्णु जी की आराधना करने पर सारी मनोकामनाए पूर्ण होती है। आइए जानते हैं, अजा एकादशी का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि..

अजा एकादशी का महत्व

अजा एकादशी व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। और अश्वमेध यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस व्रत को नियम पूर्वक करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से समस्त पापों का नाश होता हैं और आत्मा मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम को प्रस्थान करती है।

अजा एकादशी आरंभ और समापन समय

14 अगस्त 2020 शुक्रवार दोपहर 2 बजकर1 मिनट से एकदाशी तिथि आरंभ हो जाएगी, 15 अगस्त 2020 शनिवार शाम 02:20 बजे एकादशी तिथि समाप्त होगी।

व्रत रखने की विधि-

जिन लोगों को व्रत रखना हो, वे एकदशी से एक दिन पहले दोपहर के समय ही भोजन करें। रात्रि का भोजन नहीं करना चाहिए। ताकि पेट में खाने का अंश न रहे।

एकादशी का व्रत बहुत कठिन होता है। एकादशी पर व्रत करने वालो के लिए किसी भी तरह का अन्न ग्रहण करना वर्जित माना गया है। एकादशी के दिन पूरे समय निर्जला (बिना पानी के) उपवास किया जाता है, दूसरे दिन सुबह को व्रत का पारण किया जाता है।

लोग अपनी क्षमता अनुसार पानी के साथ या फलाहार करके भी व्रत रख सकते हैं। एकादशी पर पूर्ण रात्रि जागरण करके भगवान का सुमिरन करना चाहिए। आगे जाने क्या है व्रत की पूजा विधि..

पूजा की विधि

सुबह उठाकर स्नानादि करने के बाद भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें। पूजा घर में या पूर्व दिशा में किसी स्वच्छ जगह पर एक चौकी पर भगवान का आसन लगाएं, और उस पर एक गेहूं की ढेरी रखकर कलश में जल भरकर उसकी स्थापना करें। कलश पर पान के पत्ते लगाकर नारियल रखें। और भगवान विष्णु की कोई तस्वीर रखें।

उसके बाद दीपक जलाएं और फल-फूल, नैवेद्य से विष्णु जी की पूजा करें। दूसरे दिन सुबह को स्नानादि करने के बाद विष्णु जी की पूजा करके किसी ब्राह्मण को भोजन करवाकर दान दक्षिणा देने के बाद व्रत का पारण करें, स्थापित किए गए कलश के जल को अपने घर में छिड़क दें। बचे हुए जल को किसी पौधे या तुलसी में चढ़ा दें।

Tags: aja ekadashiaja ekadashi 2020aja ekadashi 2020 in hindiaja ekadashi ka mahatvaaja ekadashi shubh muhurtaja ekadashi vrat vidhiworship timeअजा एकादशी 2020
Previous Post

काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को और तेज किया जाय : योगी

Next Post

लालू-राबड़ी सरकार में बिहार अंधेरे में, सड़कें थीं जर्जर : सुशील

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

23 अक्टूबर को इन कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, योगी सरकार ने जारी किए निर्देश!

14/10/2026
Main Slider

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : मुख्यमंत्री योगी

14/10/2026
OP Rajbhar-Akhilesh Yadav
Main Slider

‘दूसरे की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे अखिलेश जी’, राजभर का सपा पर तीखा हमला

14/10/2026
Main Slider

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14/10/2026
Main Slider

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर को मनेगी दीपावली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

14/10/2026
Next Post

लालू-राबड़ी सरकार में बिहार अंधेरे में, सड़कें थीं जर्जर : सुशील

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha 2020

भगवान राम से जुड़ा है कौए और पितृ पक्ष का कनेक्शन

24/09/2024
CM Dhami

कानून नवाचार की दिशा में उठाया गया कदम है भूमि सुधार: CM धामी

22/02/2025

घर पर ऐसे बनाएं क्रीम रोल, बच्चे हो जाएंगे फैन

10/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version