• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संघ कार्यालय में कंप्यूटर आप्रेटर से मुख्यमंत्री तक ‘नायाब’ सफर

Writer D by Writer D
17/10/2024
in Main Slider, राजनीति, हरयाणा
0
Nayab Singh Saini

Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini) ने आज लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सैनी ने अपने संघर्ष और मृदुभाषिता से इस पद तक का सफर तय किया है। उनके कार्यों ने उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर हरियाणा के शीर्ष पद तक पहुंचाया है।

नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini) का जन्म हरियाणा के अंबाला जिले के मिर्जापुर गांव में हुआ। उन्होंने कानून की पढ़ाई (लॉ-ग्रेजुएट) की और अपने करियर की शुरुआत अंबाला स्थित भाजपा कार्यालय में एक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में की। उनके कार्य और समर्पण ने जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित किया, खासकर मनोहर लाल खट्टर का, जो उस समय आरएसएस और भाजपा के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय थे।

भाजपा किसान मोर्चा और युवा विंग में सक्रिय भूमिका

सैनी ( Nayab Singh Saini) को भाजपा किसान मोर्चा का महासचिव बनाया गया, जहाँ उन्होंने पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य किए। वह अंबाला युवा विंग के भी सक्रिय सदस्य रहे। इस दौरान संघ और भाजपा संगठन में उनके कार्यों ने उन्हें पार्टी में एक मजबूत नेता के रूप में उभरने का अवसर प्रदान किया।

पहली बार हारे, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

साल 2009 में सैनी ( Nayab Singh Saini) ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर अपना पहला चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के रामकिशन गुर्जर के सामने हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने हार से हताश होने के बजाय इसे अपने राजनीतिक करियर की सीख के रूप में लिया। पांच साल बाद, 2014 में, उन्होंने फिर से नारायणगढ़ से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, जिससे वे पहली बार हरियाणा विधानसभा पहुंचे।

2019 में सांसद और 2024 में मुख्यमंत्री

सैनी ( Nayab Singh Saini)  की राजनीतिक यात्रा यहीं नहीं रुकी। 2019 में उन्हें कुरुक्षेत्र से सांसद चुना गया। उनकी संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली ने पार्टी नेतृत्व को प्रभावित किया, और 2023 में उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी में उनकी इस महत्वपूर्ण भूमिका ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक प्रमुख नेता के रूप में स्थापित कर दिया।

‘मैं नायब सिंह…’, सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कुछ ही महीनों बाद, मार्च 2024 में, उन्हें मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। मनोहर लाल के साथ उनके करीबी रिश्तों और पुरानी पहचान ने उनकी इस नियुक्ति में अहम भूमिका निभाई। सैनी ( Nayab Singh Saini) के लिए यह मौका राजनीतिक रूप से एक बड़ी उपलब्धि थी, जिसे उन्होंने अपने समर्पण और नेतृत्व क्षमता से हासिल किया।

राज्य मंत्री से मुख्यमंत्री तक की भूमिका

2014 में विधायक बनने के बाद, 2015 में सैनी ( Nayab Singh Saini) को मनोहर लाल खट्टर की कैबिनेट में बतौर राज्य मंत्री शामिल किया गया। इसके बाद, उनका कद लगातार बढ़ता गया और उन्होंने राज्य की राजनीति में एक मजबूत नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई।

Tags: Haryana newsNayab Singh Saini
Previous Post

धामी का हरियाणा में जोरदार स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जयकारे

Next Post

संत-महापुरुषों के जन्मशती कार्यक्रमों का होगा विस्तार: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
Next Post
Nayab Singh Saini

संत-महापुरुषों के जन्मशती कार्यक्रमों का होगा विस्तार: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

Debt

कर्ज के बोझ तले दबे है तो फौरन आज़माएं ये चमत्कारी उपाय

31/05/2026
Harishankar Tiwari

बाहुबली हरिशंकर तिवारी के बेटे पर ED का एक्शन, 1129 करोड़ के लोन डिफॉल्ट का मामला

23/02/2024
कांग्रेस नेता आरिफ अकील

कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version