• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर आप बन रहे है लोन गारंटर, बैंक फॉर्म साइन करने से पहले जान लें नियम

Writer D by Writer D
22/05/2022
in Business, Main Slider
0
loan guarantor

loan guarantor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोन गारंटर (Loan Guarantor) बनना बहुत जिम्मेदारी वाला काम है। इसका मतलब ये होता है कि आप लोन देने वाले बैंक या फाइनेंस कंपनी को इस बात की गारंटी दे रहे हैं कि लेनदार को भलीभांति जानते हैं। गारंटर का मतलब ये होता है कि किसी विपरीत स्थिति में लेनदार के बदले गारंटर (guarantor) से संपर्क किया जा सकता है।

उदाहरण के लिए, मान लें लेनदार बिना पैसे चुकाए भाग जाए तो बैंक गारंटर से सबसे पहले संपर्क करेगा। ऐसे में गांरटर बनना भारी जवाबदेही के साथ रिस्क वाला काम है। अगर आप भी लोन गारंटर (loan guarantor) हैं तो सोच रहे होंगे कि क्या बाद में गारंटर स्टेटस से हटा जा सकता है? ये सवाल इसलिए है क्योंकि हो सकता है लोन लेने वाला कोई गड़बड़ (Bank Fraud) करे और उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़े। इससे बचने का सही उपाय गारंटर से हटना हो सकता है।

लोन लेने वाला व्यक्ति अगर किसी कारण से डिफॉल्ट घोषित होता है, तो पूरी जवाबदेही गारंटर पर आती है। बैंक के कर्मचारी रिकवरी के लिए लेनदार के घर पर तो जाएंगे ही, वे गारंटर के घर भी पहुंचेंगे। लोन डिफॉल्ट होने से लेनदार के साथ-साथ गारंटर के सिबिल स्कोर पर भी असर पड़ता है। यह क्रेडिट स्कोर तब तक खराब रहता है जबतक कि लेनदार लोन का पूरा पैसा न चुका दे। इसका अर्थ हुआ कि पैसे किसी और ने लिए, डिफॉल्ट की सूरत में उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इससे बचने का यही उपाय है कि लोन गारंटर (loan guarantor) से हट जाएं। आइए चार वजह जान लेते हैं जिससे लोन गारंटर (loan guarantor) से हटा जा सकता है।

1- बिना बताए लोन पर और पैसे लिए जाएं

अगर लोन लेने वाला व्यक्ति आपको बताए बिना अपने लोन के पैसे पर अतिरिक्त लोन ले ले, तो आप गारंटर से हट सकते हैं। आपको इसकी पूरी छूट मिलती है। लोन पर अतिरिक्त राशि लेने के लिए लेनदार को गारंटर से सहमति लेनी होती है। ऐसा नहीं होने पर बैंक से बोलकर आप हट सकते हैं। हालांकि गारंटर से हटने के बाद भी आपको लोन का बकाया पैसा चुकाना पड़ेगा अगर लेनदार पैसे लेकर भाग जाए। आपको छूट सिर्फ उन अतिरिक्त पैसों के लिए मिलेगी जिसे लेनदार ने आपको बिना बताए बैंक से लिया है।

2-लोन में दूसरे गारंटर का नाम

लोन में आपके अलावा कोई दूसरा गारंटर हो, तो हटने के लिए आप बैंक में अर्जी लगा सकते हैं। बैंक को आपकी दलील पर भरोसा हो जाए तो आपको गारंटर से हटने की छूट दे सकता है। हालांकि इसका पूरा फैसला लोन देने वाले बैंक की मर्जी पर आधारित होगा। जब तक लोन चलता रहेगा, आपका सिबिल स्कोर लेनदार से जुड़ा रहेगा।

3-लेनदार से जल्द लोन चुकाने को कहें

खुद की जिम्मेदारी खत्म करने के लिए आप लेनदार से जल्द लोन चुकाने को कह सकते हैं। अगर आप गारंटर हैं तो जाहिर सी बात है कि लेनदार को अच्छी तरह से जानते हैं। लेनदार को आप इस बात के लिए तैयार कर सकते हैं कि जल्द लोन का पैसा चुका दिया जाए। इस काम में अपने दोस्त या रिश्तेदारों की मदद ले सकते हैं।

4-कानूनी केस भी कर सकते हैं

लोन गारंटर बनने पर बैंक आपकी प्रॉपर्टी को गारंटी के तौर पर रखता है। किसी कारणवश लेनदार डिफॉल्टर हो जाए तो आपकी उस प्रॉपर्टी की नीलामी की जा सकती है। इससे बचने के लिए आप बैंक या फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दाखिल कर सकते हैं। लेनदार के डिफॉल्टर होने पर बैंक आपको ‘विलफुल डिफॉल्टर’ मान लेता है। इस आरोप से बचने के लिए आप कोर्ट जा सकते हैं और दलील दे सकते हैं कि गारंटर बनते वक्त ऐसा नहीं लगा कि लेनदार आगे चलकर डिफॉल्ट कर सकता है। लेनदार डिफॉल्ट कर सकता है, इसका अर्थ ये नहीं होता कि आप भी बराबर के दोषी हैं। कोर्ट इस दलील को मान ले तो आप गारंटर से हट सकते हैं।

Tags: Bank Loansbank rulesloan guarantor
Previous Post

कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ की आंधी में उड़ी कंगना की ‘धाकड़’

Next Post

जेल में आजम खान को दिया गया स्लो पॉइजन, मौलाना तौकीर का बड़ा दावा

Writer D

Writer D

Related Posts

Kerala Paratha
Main Slider

आज बनाए ये डिश, डिनर को मिलेगा शाही अंदाज

21/06/2026
Veg Maggi Omelette
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

21/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल मिलाकर 1500 करोड़ रुपये भी नहीं दिए होंगे: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Ruchi Veera-OP Rajbhar
Main Slider

राजभर पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, बोलीं – खुद साइकिल पर बैठने को तैयार हैं मंत्रीजी

20/06/2026
Next Post
Maulana Tauqir

जेल में आजम खान को दिया गया स्लो पॉइजन, मौलाना तौकीर का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें

A massive fire broke out in a 7-storey building.

धू-धू कर जलने लगी सात मंजिला बिल्डिंग, गर्भवती महिला समेत 17 की मौत; रेस्क्यू जारी

09/12/2025
President Murmu

पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र पेश किये

27/03/2024
voilence in Myanmar

म्यांमार में सेना ने खेली ‘खून की होली’, आंदोलनकारियों पर गोलीबारी में 100 से अधिक की मौत

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version