• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज है साल का सबसे छोटा दिन, जानिए इसके पीछे की वजह

Writer D by Writer D
22/12/2023
in शिक्षा
0
Winter Solstice

Winter Solstice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है और दिन छोटे हो गए हैं लेकिन आज यानी 22 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा। वहीं आज की रात सबसे लंबी रात होगी। दरअसल भूगोल की भाषा में इसे शीत अयनांत (Winter Solstice) कहते हैं। तो आइए जानते हैं कि आज 22 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन क्यों होगा।

हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस झुकाव और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा की वजह से ही धरती पर मौसम में बदलाव होता है और हर जगह पर दिन की अवधि मं भी भिन्नता पाई जाती है।

सूर्य की परिक्रमा के चलते जब पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध (Northern Hemisphere) छह महीने तक सूर्य की तरफ झुका होता है तो इस पर सूर्य की किरणे सीधे पड़ती हैं और उस समय उत्तर गोलार्द्ध पर स्थित देशों में गर्मी का मौसम होता है और दिन लंबे होते हैं। वहीं उसी समय दक्षिणी गोलार्द्ध (Southern hemisphere) पर सूर्य की किरणे तिरछी पड़ती हैं तो उस वजह से वहां ठंड का मौसम होता है और दिन छोटे होते हैं।

क्या होता है शीत अयनांत (Winter Solstice)

हर साल 21 या 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। जिसके चलते उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से सबसे अधिक दूर होता है और इसी वजह से उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय ठंड का मौसम होता है और यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसे ही शीत अयनांत (Winter Solstice) कहा जाता है और इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होती है। वहीं 21 जून को सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित कर्क रेखा पर लंबवत होती हैं। इस वजह से उस समय उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम होता है और वह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म अयनांत (Summer Solstice) कहा जाता है।

Tags: longest night of the yearshortest day of the yearWinter Solstice
Previous Post

गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं इमैनुएल मैक्रों, भारत ने भेजा निमंत्रण

Next Post

यूपी पुलिस में होगी 60 हजार कांस्टेबल की भर्तियां, जानें कब होगा एग्जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यूपी में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू

16/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Main Slider

विशेष शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी का रास्ता साफ, 3 नवंबर को होगी परीक्षा

09/09/2026
Next Post
Police Constable

यूपी पुलिस में होगी 60 हजार कांस्टेबल की भर्तियां, जानें कब होगा एग्जाम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

लोकतंत्र सेनानियों का हित और कल्याण हमारी प्राथमिकता- सीएम धामी

26/06/2025
Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट, फैंस से की ये खास अपील

26/01/2022
Moodys Investors Service

मूडीज इन्वेस्टर्स: पीएसबी को अगले दो वर्षों में 2100 अरब रुपये की पूंजी की जरूरत

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version