• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कब है दिवाली, धनतेरस, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा तथा भैया दूज

Desk by Desk
06/11/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
diwali

diwali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को होता है लेकिन इसका प्रारंभ कार्तिक द्वादशी को गोवत्स द्वादशी से होता है। समापन पांचवे दिन भैया दूज से होता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष दिवाली धनतेरस गोवर्धन पूजा लक्ष्मी पूजा भैया दूज कब है।

दशहरा के बाद लोगों को अब दिवाली के 5 दिवसीय उत्सव का बेसब्री से इंतजार है। दशहरे के बाद दिवाली भारत में एक बड़ा त्योहार है। जानकारी के लिए बता दें कि दिवाली सिर्फ एक दिन की नहीं होती है, यह 5 दिनों का त्योहार होता है। इसमें हर दिन कुछ नया और होता है। दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या को होता है, लेकिन इसका प्रारंभ कार्तिक द्वादशी को गोवत्स द्वादशी से होता है। दिवाली का समापन पांचवे दिन भैया दूज या यम द्वितीया से होता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष दिवाली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, भैया दूज कब है। इसकी सही तिथियां क्या हैं।

  1. दिवाली का पहला दिन: गोवत्स द्वादशी

दिवाली का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ने वाली गोवत्स द्वादशी से प्रारंभ होता है। गोवत्स द्वादशी दिवाली का पहला दिन होता है। इस बार गोवत्स द्वादशी 12 नवंबर दिन गुरुवार को है। कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि का प्रारंभ 11 नवंबर को देर रात 12 बजकर 40 मिनट से हो रहा है, जो 12 नवंबर को रात 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। गोवत्स द्वादशी के दिन पूजा का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 29 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक है। इस दिन गोवंश की पूजा होती है।

  1. दिवाली का दूसरा दिन: धनतेरस

दिवाली का दूसरा दिन धनतेरस होता है, इसे धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होती है। इस साल धनतेरस 13 नवंबर दिन शुक्रवार को है। त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 12 नवंबर को रात 09 बजकर 30 मिनट से हो रहा है, जो 13 नवंबर को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है। धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन यम दीपम भी होता है। यमराज के लिए घर के बाहर एक दीपक जलाया जाता है।

  1. दिवाली का तीसरा दिन: नरक चतुर्दशी तथा लक्ष्मी पूजा

दिवाली का तीसरा दिन कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली नरक चतुर्दशी होती है, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, चतुर्दशी तिथि तथा अमावस्या तिथि कई बार एक दिन ही पड़ जाती है। दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है, इस दिन लक्ष्मी पूजा होती है। इस बार नरक चतुर्दशी तथा लक्ष्मी पूजा अर्थात दिवाली एक ही तारीख 14 नवंबर को है।

Tags: AnnakutBhaiya Dooj 2020 DateDiwali 2020 DateDiwali Calendar 2020Gowatsa Dwadsi 2020Kab Hai DhanterasKab Hai Govardhan PujaKab Hai Laxmi PujaLifestyle and RelationshipNarak Chaturdashi 2020
Previous Post

बिकरू कांड : SIT ने की प्रशासन के अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश, रिपोर्ट आने से मचा हड़कंप

Next Post

बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, पांच गुर्गों की 65 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों के लिए रामबाण है ये दूध, हेयर हो जाएंगे सॉफ्ट और शाईनी

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Next Post
बाहुबली मुख्तार अंसारी

बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, पांच गुर्गों की 65 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

यह भी पढ़ें

Hashish

दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 43 किलो गांजा बरामद

15/03/2021
BSF kills Pakistani woman

BSF और गौ तस्करों में मुठभेड़, दो बांग्लादेशी समेत तीन घायल

12/11/2021
Lungs

इन लक्षणों को न करें नजरंदाज, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है संकेत

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version