• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे के फाइनेंसर की कार पर जानें किस बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

बीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे को कारतूस सप्लाई करने वाला जय बाजपेई लग्जरी कार में विधानसभा का फर्जी पास चस्पा करके चलता था। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है।

फर्जीवाड़ा सामने आने पर अब जय के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। वहीं, विजय नगर में मिलीं तीनों कारों के बारे में काकादेव पुलिस और तथ्य जुटा रही है। यह पास अलीगंज एटा के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नाम पर जारी हुआ है।

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 85 फीसदी के पार, 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा संक्रमित रोगमुक्त

विकास के खजांची जय ने रसूख जमाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। काकादेव पुलिस ने पांच जुलाई को विजय नगर से लावारिस हालत में तीन लग्जरी कारें बरामद की थीं। जांच में पता चला कि इनका इस्तेमाल जयकांत कर रहा था। पुलिस का दावा है कि इन कारों का इस्तमाल विकास को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए किया जाना था, लेकिन सख्ती के चलते कारें बाहर नहीं जा पाईं।

चेकिंग के चलते गाड़ियां लावारिस हालत में छोड़ी गईं। फॉर्च्यूनर के विंड स्क्रीन पर लगे पास में विधायक और विधानसभा सचिवालय का पास चस्पा था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पास फर्जी है। इस नंबर का पास किसी और विधायक को जारी किया गया था। उसके पास की कॉपी करने के बाद गाड़ी नंबर बदलकर पास का अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था।

कितनी बार सचिवालय में घुसा, होगी जांच

अब इसकी भी जांच होगी कि इस पास के जरिए जय कितनी बार सचिवालय और विधानसभा गया था। इसका भी रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। वह किन-किन लोगों से मिला यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फर्जी पास सामने आने के बाद से भी जय के करीबी नेता और मंत्रियों की धड़कन बढ़ गई है।

गाड़ी मालिक भी बनेगा आरोपित

फॉर्च्यूनर सचेंडी निवासी राहुल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है लेकिन उससे जय चलता था। जांच पूरी होने के बाद जय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया तो गाड़ी मालिक भी जांच के दायरे में आएगा। क्योंकि उसके नाम से रजिस्टर्ड गाड़ी पर फर्जी विधानसभा का पास चस्पा था।

अलीगंज विधायक और विकास के साथी की गाड़ी का पास एक

विकास दुबे के फाइनेंसर जय वाजपेयी की गाड़ी पर लगा सचिवालय का पास अलीगंज, एटा के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नाम से जारी किया गया है। विधायक और जय की गाड़ी पर लगे पास के नंबर एक ही है। जानकारी मिलते ही विधायक लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

बुधवार की दोपहर को विधायक को इसकी जानकारी मिली। इसके लिए सचिवालय से उनके पास फोन भी आया। विधायक को गाड़ी पर मिलने वाला पास सचिवालय से जारी होता है। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का कहना है कि ये पास सचिवालय से बनकर मिलता है। इस नंबर के पास के लिए फर्जीवाड़ा किया गया है।

Tags: BJP MLABJP MLA from Aliganj Etah Satyapal Singh Rathorehindi newsMLA pass on Vikas Dubey carnews in hindiSecretariat pass on carVikas Dubey's partner Jai Bajpaiअलीगंज एटा के भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौरकार पर सचिवालय का पासबीजेपी विधायक के नाम का लगा है विधानसभा पासभाजपा विधायकविकास दुबे की कार पर विधायक का पासविकास दुबे के साथी जय बाजपेयी
Previous Post

दिल्ली में कोरोना रिकवरी दर 85 फीसदी के पार, 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा संक्रमित रोगमुक्त

Next Post

नाबालिग से जिस्मफरोशी का काम करवाने पर सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
सोनू पंजाबन

नाबालिग से जिस्मफरोशी का काम करवाने पर सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद

यह भी पढ़ें

IPL 2020

IPL 2020 : सिराज की घातक गेंदबाजी ने कोलकाता को आठ विकेट से दी शिकस्त

21/10/2020
Maha Kumbh

‘एडवांस्ड एआई ड्रिवन डाटा तकनीकों’ के प्रयोग से प्रभावी बनेगा महाकुम्भ मेला का सुरक्षा तंत्र

21/12/2024
5 judges of supreme court corona positive

एक ‘गलत’ क्लिक के चलते IIT में दाखिले से चूका छात्र

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version