• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि पर जानिए किस देवी- देवता को कौन सा फूल चढ़ाना होता है शुभ

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shardiya Navratri

Shardiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। कोई भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजन ,आरती आदि शुभ कार्य बिना पुष्पों के अधूरे ही माने जाते हैं। शास्त्र कहते हैं कि देवता का मस्तक सदैव पुष्प से सुशोभित रहना चाहिए। वैसे तो किसी भी देवता को कोई भी पुष्प चढ़ाया जा सकता है लेकिन मान्यताओं के आधार पर कुछ फूल देवताओं को विशेष प्रिय होते हैं एवं कुछ फूल चढ़ाना वर्जित माना गया है। देवताओं को उनकी पसंद के पुष्प अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

श्रीगणेशजी- शास्त्रों का मानना है कि गणेशजी को तुलसीदल को छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढाएं जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। दूर्वा के ऊपरी हिस्से पर तीन या पांच पत्तियां हों तो बहुत ही अच्छा माना जाता है।

भगवान शंकर- भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है। भगवान शिव को केवड़े का पुष्प चढ़ाना शास्त्र सम्मत नहीं है।

भगवान विष्णु- श्री हरि को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प अति प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कार्तिक मास में भगवान नारायण की केतकी के फूलों से पूजा करने का बहुत महत्व है। लेकिन विष्णु जी पर आक, धतूरा नहीं चढ़ाना चाहिए।

सूर्य नारायण- इनकी उपासना कुटज के पुष्पों से की जाती है। इसके अलावा कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं।

भगवान श्रीकृष्ण- महाभारत में अपने प्रिय पुष्पों के बारे में बताते हुए युधिष्ठिर से श्रीकृष्ण कहते हैं  मुझे कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।

मां दुर्गा- शंकर भगवान को चढ़ने वाले सभी पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, गुलाब, चंपा के फूल चढ़ाने से भी देवी प्रसन्न होती हैं।

लक्ष्मीजी- मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प लाल एवं श्वेत कमल है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। इन्हें लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।

लक्ष्मीजी- मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प लाल एवं श्वेत कमल है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। इन्हें लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।

Tags: Durga devi favourite flowerdurga saptashatihappy navratri 2020navratri 2020shardiya navratri
Previous Post

सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान जनता की जरूरतों को करेगा पूरा : योगी

Next Post

कमलनाथ दम्भी और अहंकारी तो थे ही अब अनुशासनहीन भी हो गए : शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
शिवराज सिंह चौहान

कमलनाथ दम्भी और अहंकारी तो थे ही अब अनुशासनहीन भी हो गए : शिवराज

यह भी पढ़ें

Roti

नर्म रोटी बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

13/05/2026
राजेन्द्र कुमार तिवारी

किसी भी दुराचारी की प्रदेश में जगह नहीं है, कानून का सहारा लेना होगा : राजेंद्र

18/10/2020
Explosion

चीनी मिल में बॉयलर फटने से तीन की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

16/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version