• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें क्यों रखते हैं निर्जला एकादशी का व्रत, क्या है इसका महत्व

Writer D by Writer D
30/05/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारह महीनों में 24 और अधिक मास की दो इस तरह कुल 26 एकादशी होती हैं। शास्त्रों में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi)  व्रत का काफी महत्व बताया गया है। निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी का संबंध महाभारत काल के भीम से भी माना गया है। इस बार निर्जला एकादशी व्रत 30 मई को रखा जाएगा।

इस एकादशी (Nirjala Ekadashi) के व्रत को विधिपूर्वक करने से सभी एकादशियों के व्रत का फल मिलता है। शास्त्रों में उल्लेखों के अनुसार मान्यता है कि पांडव पुत्र भीम के लिए कोई भी व्रत करना कठिन था, क्योंकि उनकी उदराग्नि कुछ ज्यादा प्रज्वलित थी और भूखे रहना उनके लिए संभव न था। मन से वे भी एकादशी व्रत करना चाहते थे।

इस संबंध में भीम ने वेद व्यास व भीष्म पितामह से मार्गदर्शन लिया। दोनों ने ही भीम को आश्वस्त किया कि यदि वे वर्ष में सिर्फ निर्जला एकादशी का व्रत ही कर लें तो उन्हें सभी 24 एकादशियों (यदि अधिक मास हो तो 26) का फल मिलेगा। इसके पश्चात भीम ने सदैव निर्जला एकादशी का व्रत किया। पद्मपुराण में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi)  व्रत द्वारा मनोरथ सिद्ध होने की बात कही गई है।

उपवास (Nirjala Ekadashi का महत्व

निर्जला का अर्थ ही होता है बगैर जल के। निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत पंचतत्व के एक प्रमुख तत्व जल की महत्ता को निर्धारित करता है। इस व्रत में जल कलश का विधिवत पूजन किया जाता है। निर्जला व्रत में व्रती जल के बिना समय बिताता है। जल उपलब्ध होते हुए भी उसे ग्रहण न करने का संकल्प लेने और समयावधि के पश्चात जल ग्रहण करने से जल की उपयोगिता पता चलती है। व्रत करने वाला जल तत्व की महत्ता समझने लगता है।

निर्जला एकादशी व्रत (Nirjala Ekadashi) पौराणिक युगीन ऋषि-मुनियों द्वारा पंचतत्व के एक प्रमुख तत्व जल की महत्ता को निर्धारित करता है। पंचत्वों की साधना को योग दर्शन में गंभीरता से बताया गया है। अतः साधक जब पांचों तत्वों को अपने अनुकूल कर लेता है तो उसे न तो शारीरिक कष्ट होते हैं और न ही मानसिक पीड़ा।

Tags: Nirjala EkadashiNirjala Ekadashi importancenirjala ekadashi kathaNirjala Ekadashi mantranirjala ekadashi niyamNirjala Ekadashi2023
Previous Post

मंगलवार को भूलकर भी ना करे ये काम, बर्बाद हो जाएगी हस्ती खेलती जिंदगी

Next Post

वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही बस खाई में गिरी, 10 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
Hair Color
फैशन/शैली

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

02/08/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

02/08/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plants
फैशन/शैली

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

02/08/2026
Next Post
Bus Falls

वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही बस खाई में गिरी, 10 की मौत

यह भी पढ़ें

25 साल बाद शरद यादव की एलजेडी का लालू की राजद में फिर हुआ विलय

20/03/2022
Four children drowned in the pond

सावन के पहले सोमवार पर बड़ा हादसा, गंगा स्नान करने गए चार लोगों की डूबने से मौत

10/07/2023
CM Yogi met the victim's family of Bahraich violence

बहराइच हिंसा के पीड़ित परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, मां-बाप ने लगाई न्याय की गुहार

15/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version