• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

RCB की हार के बाद बोले कोहली- राहुल का कैच छोड़ना पड़ा भारी

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद स्वीकार किया है टीम ने कुछ महत्वपूर्ण मौके गंवाए जिसका खामियाजा बेंगलुरु को मैच गंवाकर भुगतना पड़ा।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लोकेश राहुल के 69 गेंदों में 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 132 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 206 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 17 ओवर में 109 रन ही बना सकी और उसे 97 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट ने राहुल के दो कैच छोड़े और राहुल ने इस जीवनदान का पूरा मौका उठाया।

कोहली को दोहरा झटका, हार के बाद लगा 12 लाख का जुर्माना

विराट ने कहा, “हमने इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मेरे ख्याल से खेल के मध्य में हम अच्छी स्थिति में थे और गेंद से शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था। मैं सामने से इसकी जिम्मेदार लेता हूं, जाहिर है यह हमारा दिन नहीं था। राहुल को आउट करने के कुछ मौके हमने गंवाए जिससे हमने 35-40 रन ज्यादा लुटाए। अगर हम पंजाब को 180 के स्कोर पर रोकते तो हम पहली गेंद से इतने दबाव में नहीं होते।”

उन्होंने कहा, “हमें पता है कि हमने कहां गलती की और मैं यह स्वीकार करता हूं कि हमने महत्वपूर्ण मौके गंवाए। कई बार क्रिकेट के मैदान में ऐसा होता जब दिन खराब रहता है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। कई बार हम अच्छा खेलते हैं और कई बार दिन हमारा नहीं होता। इसे भुलाकर आगे बढ़ना होगा। हमने जो गलतियां की उससे सीख लेनी होगी।”

बिहार में बजा चुनावी बिगुल, एक बूथ पर एक हजार वोटर कर सकेंगे मतदान

तीसरे नंबर पर जोश फिलिप को भेजने पर विराट ने कहा, “फिलिप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शीर्ष क्रम में खेलते हैं और उन्होंने बिग बैश लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। अभी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है इसलिए हमने सोचा कि हमें उनकी क्षमता देखनी चाहिए कि वह कैसा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें मध्य ओवरों में मजबूती लानी होगी।”

Tags: 2020 ipl news24ghante online.comcricket newsIPLIPL 2020ipl 2020 news in hindiKohli finedKohli's defeat in IPLRajasthan Royals Teamsports newsआईपीएलआईपीएल में कोहली की हारआरसीबी की हारकोहली पर लगा जुर्मानाराजस्थान रॉयल्स टीम
Previous Post

बिहार में बजा चुनावी बिगुल, एक बूथ पर एक हजार वोटर कर सकेंगे मतदान

Next Post

बिहार विधानसभा के तीन चरणों में होंगे चुनाव, रिजल्ट 10 नवंबर को

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा के तीन चरणों में होंगे चुनाव, रिजल्ट 10 नवंबर को

यह भी पढ़ें

house

सफलता में आ रही हैं बाधाएं, तो घर से बाहर कर दें ये चीजें

13/11/2025
Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्रि कब से शुरू, नोट करें कलश स्थापना की सामग्री लिस्ट

25/09/2024
Bulldozer

Ayodhya Gang Rape: मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, एक साथ चलीं तीन जेसीबी

22/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version