• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता रेप-मर्डर केस: संदीप घोष की जमानत पर भड़के डॉक्टर, CBI पर लगाए ये आरोप

Writer D by Writer D
14/12/2024
in राजनीति
0
Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता कांड (Kolkata Rape Case) में गिरफ्तार किए गए आरजी कर मेडिकल कॉलेज के एक्स प्रिंसिपल संदीप घोष (Sandeep Ghosh) और ताला पुलिस स्टेशन के तत्कालीन इंचार्ज अभिजीत मंडल को जमानत मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा भड़ उठा है। इस मामले में सीबीआई जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर डॉक्टरों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया है। इस में कुछ राजनीतिक दलों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि सीबीआई इस मामले में न्याय देने में विफल रही है। इस प्रदर्शन में वामदल और कांग्रेस ने भी हिस्सा लिया। इन आरोप है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच मौन सहमति है। कांग्रेस नेता रवींद्र सदन ने दक्षिणी कोलकाता के निजाम पैलेस में सीबीआई कार्यालय तक जुलूस निकाला और सीबीआई की आलोचना की है।

जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के झंडे थामे हुए थे। इस दौरान वे ‘हम न्याय की मांग करते हैं’ और ‘बिचार चाय तिलोत्तोमा (तिलोत्तोमा न्याय चाहती है)’ जैसे नारे लगा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजाम पैलेस में प्रवेश करने से रोक दिया। इस वजह से प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच हाथापाई हुई। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने एक रैली का आयोजन किया।

करुणामयी से साल्ट लेक क्षेत्र में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में सीबीआई कार्यालय तक निकाली गई इस रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जूनियर डॉक्टर्स फोरम ने 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के सभी साजिशकर्ताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोप तय करने में देरी के विरोध में मार्च का आयोजन किया।

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

इस रैली में मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने भी हिस्सा लिया। मृतक डॉक्टर की मां ने कहा, “हम न्याय के लिए लड़ेंगे और यह हमारा अधिकार है।” प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर लिखा था, “यदि व्यवस्था विफल हो गई है, तो हम न्याय देने के लिए इसे क्रियाशील बनाएंगे”। एक अलग रैली में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) कार्यकर्ताओं ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक मार्च निकाला।

कोलकाता शहर के उत्तरी हिस्से में कॉलेज स्ट्रीट इलाके में सीपीआई (एम) की छात्र शाखा एसएफआई द्वारा रैली निकाली गई। कोलकाता की सियालदह अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले में जमानत दे दी थी।

Tags: crime newsKolkata newsKolkata Rape CaseNational newsRG Kar hospital
Previous Post

वर्ष भर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी वर्षः मुख्यमंत्री

Next Post

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने की सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

Tejashwi Yadav
Main Slider

पटना में RJD का रण! तेजस्वी हिरासत में, टूटी बैरिकेडिंग तो चला वाटर कैनन

19/08/2026
Punjab Assembly
Main Slider

हंगामे की भेंट चढ़ा पंजाब विधानसभा का तीसरा दिन, विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

05/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

स्कूल बंद करने के आरोप पर अखिलेश को संदीप सिंह का जवाब, ‘PDA नहीं, Propaganda Delivery by Akhilesh’

29/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल शुरू

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
Next Post
PV Sindhu

बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने की सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें

न्याय को कुचलने की सरकारी कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे: प्रियंका

23/10/2021
POCSO Act

पाक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

16/09/2021
Atiq Ahmed

उमेश हत्याकांड: अशरफ की मदद करने के आरोप में जेलर समेत छह निलंबित

14/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version