• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कौशल के कद्रदानों का कुम्भ साबित हो रहा है ‘हुनर हाट’ : मुख्तार अब्बास नकवी

Desk by Desk
27/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ ‘कौशल के कद्रदानों का कुम्भ’ साबित हो रहा है। यह ‘वोकल फॉर लोकल’ को ‘मास मूवमेंट’ बनाने में ‘प्रभावी, परफेक्ट, प्रामाणिक’ भूमिका निभा रहा है।

अगला हुनर हाट मध्य प्रदेश के भोपाल में 12 से 21 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। श्री नकवी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित 26वें ‘हुनर हाट’ में आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘हुनर हाट’ ‘कौशल के कद्रदानों का कुम्भ’ साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि 20 फरवरी से शुरू हुए ‘हुनर हाट’ में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का अभिमान बनें हैं। उम्मीद है कि आने वाले दो दिनों में यह संख्या 16 लाख से ऊपर जाएगी। ‘हुनर हाट’ का समापन 01 मार्च को होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 10 दिनों के इस ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। अब तक कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, वरिष्ठ नौकरशाह, विभिन्न देशों के राजनयिक, जाने-माने उद्योगपति, दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों की हौसलाअफजाई करने आ चुके हैं।

रेलवे भर्ती में 10वीं पास के लिए 165 भर्तियां, नहीं होंगे एग्जाम और इंटरव्यू

‘हुनर हाट’ में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित देश के 31 से अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से अधिक दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शानदार स्वदेशी उत्पादों के साथ शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि ‘हुनर हाट’ में ये कारीगर ऍप्लिक वर्क, ड्राई फ्लावर्स, बेंत-बांस, ब्रास, जूट के उत्पाद, लकड़ी-मिट्टी से बने स्वदेशी खिलौने, अजरख ब्लॉक प्रिंट, ब्लू आर्ट पॉटरी, पश्मीना शाल, खादी के सामान, बनारसी सिल्क, वुडेन फर्नीचर, चिकनकारी एम्ब्रॉइडरी, चंदेरी सिल्क, लाख की चूड़ियां, राजस्थानी आभूषण, फुलकारी, ऑइल पेंटिंग, लेदर उत्पाद, खुर्जा की पॉटरी, तमिलनाडु, कर्नाटक की चंदन की कलाकृतियां, पश्चिम बंगाल के जूट के सामान; शीशे से बनी दुर्लभ कलाकृतियां, चटाईयां, दरी, कालीन आदि शानदार स्वदेशी उत्पाद अपने साथ बिक्री एवं प्रदर्शनी के लिए लेकर आये।

श्री नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ के ‘बावर्चीखाने’ में देश के सभी प्रांतों-क्षेत्रों के पारम्परिक लजीज़ पकवानों का यहाँ आने वाले लोगों ने लुत्फ़ उठाया। ‘हुनर हाट’ में श्री विनोद राठौड़ (21 फरवरी); निज़ामी बंधू (24 फरवरी); श्री सुदेश भोंसले (26 फरवरी); श्री कैलाश खेर (27 फरवरी) जैसे प्रसिद्द कलाकारों ने हर दिन अपने संगीत, सुर से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

उन्होंने कहा कि ‘हुनर हाट’ के जरिये अब तक 5 लाख 30 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कलाकारों को रोजगार और रोजगार के मौकों से जोड़ा गया है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ 75 ‘हुनर हाट’ के जरिये 7 लाख 50 हजार दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार-रोजगार के मौकों से जोड़ा जायेगा।

श्री नकवी ने कहा कि ‘हुनर हाट’ ई प्लेटफार्म एचटीटीपी:हुनरहाट.ओआरजी के साथ ही जीईएम पोर्टल पर भी देश-विदेश के लोगों के लिए उपलब्ध है जहां लोग सीधे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के बेहतरीन स्वदेशी सामानों को देख-खरीद रहे हैं।

अगला ‘हुनर हाट’ भोपाल (12 से 21 मार्च), गोवा (25 मार्च से 4 अप्रैल), कोटा (9 से 18 अप्रैल), सूरत (23 अप्रैल से 2 मई) में आयोजित होगा। इसके अतिरिक्त हैदराबाद, मुंबई, जयपुर, पटना, प्रयागराज; रांची, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, जम्मू-कश्मीर आदि स्थानों पर भी इसी वर्ष ‘हुनर हाट’ के आयोजन होंगें।

Tags: ‘हुनर हाट’ ई प्लेटफार्म एचटीटीपी:हुनरहाट.ओआरजीArtistsCraftsmenEmploying artisansHunar Haat' e Platform http: hunarhat.orgकलाकारों को रोजगारजीईएम पोर्टलदस्तकारोंमुख्तार अब्बास नकवीशिल्पकारों
Previous Post

रेलवे भर्ती में 10वीं पास के लिए 165 भर्तियां, नहीं होंगे एग्जाम और इंटरव्यू

Next Post

CSBC ने जारी किया सफल लेडी कॉन्स्टेबल के लिए नोटिस, पढ़े पूरी डिटेल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, चारों धाम बर्फ से ढके; मसूरी में बढ़ी ठिठुरन

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
bihar police constable recruitment

CSBC ने जारी किया सफल लेडी कॉन्स्टेबल के लिए नोटिस, पढ़े पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें

answer key

CTET 2023 की जारी हुई आंसर-की, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

16/09/2023
Horoscope

06 जनवरी राशिफल: खुल जाएगी इन छह राशियों की किस्मत

06/01/2023
Yogi Cabinet

24 साल बाद योगी सरकार ने छात्रवृत्ति की दर में की है वृद्धि

27/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version