• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुणाल कामरा ने हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा, कॉमेडियन ने की अग्रिम जमानत की मांग

Writer D by Writer D
28/03/2025
in मनोरंजन
0
Kunal Kamra

Kunal Kamra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के एक वीडियो के बाद खूब बवाल देखने को मिला। कॉमेडियन ने अपने वीडियो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ विवादित बयान दिया था, जिसके बाद जहां कामरा का वीडियो शूट किया गया था वहां तोड़फोड़ की गई। बाद में कुणाल कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अब कुणाल ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

कामरा (Kunal Kamra) ने कोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। उनके वकीलों ने मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की मांग की है। मामले पर सुनवाई 28 मार्च शुक्रवार को दोपहर में हो सकती है। ट्रांजिट अग्रिम जमानत में कामरा को राहत मिलने की संभावना है।

कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में मामला दर्ज है, लेकिन वह अभी तमिलनाडु में हैं। तमिलनाडु में गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपील की है। अगर उन्हें ट्रांजिट अग्रिम जमानत नहीं मिली, तो कॉमेडियन को जेल भी जाना पड़ सकता है। मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है, इससे पहले ये अपील दायर की गई है।

मैं माफी नहीं मांगूंगा- कामरा (Kunal Kamra) 

कुणाल कामरा ने वीडियो वायरल और बवाल मचने के बाद कहा था कि जो लोग मेरा नंबर लीक करने या मुझे लगातार कॉल करने में लगे हैं, मुझे यकीन है कि अब तक उनको एहसास हो गया होगा कि सभी अनजान कॉल मेरे वॉयसमेल पर जाते हैं, जहां आपको वही गाना सुनाया जाएगा जिससे आप नफरत करते हैं। मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैंने जो कहा वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के बारे में कहा था।

कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने क्या किया था जोक?

कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति और वहां के चुनावों पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अलग हुए गुटों का जिक्र किया था और कहा कि एक आदमी ने इस चलन की शुरुआत की और उस व्यक्ति के बारे में बात करते हुए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया।

टैक्स का पैसा हो रहा है हवा-हवाई…, विवादों के बीच कुणाल कामरा ने जारी किया एक और वीडियो

कुणाल कामरा ने कहा, जो इन्होनें महाराष्ट्र के चुनाव में किया है बोलना पड़ेगा पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई, फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई एनसीपी एनसीपी से बाहर आ गई एक वोटर को 9 बटन दे दीए सब कन्फ्यूज हो गए। चालू एक जन ने किया थावो मुंबई में बहुत बढ़िया एक जिला है थाने वहां से आते हैं।

Tags: kunal kamraKunal Kamra controvercyKunal Kamra videos
Previous Post

UPSC CDS-1 का टाइमटेबल जारी, ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल

Next Post

प्रदेश में हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार की फूलप्रूफ तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Katrina Kaif
मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने फैंस को दिखाया बेटे की झलक, शेयर किया ये प्यारा सा पोस्ट

11/05/2026
Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Next Post
heat wave

प्रदेश में हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार की फूलप्रूफ तैयारी

यह भी पढ़ें

AICTE

AICTE के निर्देशित अनुसार: देश में इंजीनियरिंग कॉलेज 1 नवंबर से होंगे शुरू

20/10/2020
accident

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

19/06/2022
इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2020 Indian Mobile Congress 2020

वैश्विक जलवायु सम्मेलन को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version