• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुशीनगर हादसाः एक साथ उठी 13 अर्थियां, परिजनों के चीत्कार से दहल उठा क्षेत्र

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
kushinagar accident

kushinagar accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया में बुधवार देर रात को हल्दी की रस्म (Haldi Ceremony) में के दौरान कुएं में गिरकर जान गंवाने वाले 13 लोगों के शव (dead body) पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर को गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से क्षेत्र दहल उठा। एक साथ 13 अर्थियां उठीं।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक सचिंदर पटेल की मौजूदगी में पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों ने परिजनों एवं रिश्तदारों का हाथ बंटाते हुए अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कराईं।

स्लैब टूटने से 25 से अधिक महिलाएं कुएं में समाई, 13 की मौत

एक साथ परी पुत्री अजय चौरसिया उम्र डेढ़ वर्ष, मीरा पुत्री सुग्रीव विश्वकर्मा 22 वर्ष, सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 09 वर्ष, राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 20 वर्ष, मन्नू पुत्री श्रवण विश्वकर्मा 12, पूजा यादव पुत्री बलवंत यादव 20 वर्ष, शशिकला चौरसिया पुत्री मदन 16 वर्ष, ज्योति चौरसिया पुत्री राम बड़ाई 15 वर्ष, पूजा चौरसिया पुत्र राम बड़ाई 17 वर्ष, ममता पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष, शकुंतला पत्नी भोला 34 वर्ष, बृंदा पुत्री मंगरू 20 वर्ष, आरती पुत्री इंद्रजीत चौरसिया 07 वर्ष की अर्थियां निकलीं तो प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय समेत वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं का कहना था कि घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। परिजन अपनों को खोजने में लग गए। महिलाओं का कहना था कि इस बात का अंदाजा नहीं था कि स्लैब टूट जाएगा। कुछ लोगों ने महिलाओं को कुएं के स्लैब पर चढ़ने से मना भी किया, लेकिन लोग डांस के आगे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

कुशीनगर हादसा: शादी की रस्मों में कुआं बना मौत का काल, एक साथ उठेंगी 13 अर्थियां

परिजनों ने शादी टाल दी है। गुरुवार को बारात जानी थी। दूल्हे के पिता परमेश्वर का कहना है कि हमने शादी रोक दी है। अगर लोगों की राय होगी तो शादी के लिए केवल लड़का को भेजकर रस्म करा दी जाएगी।

UP Tragedy: 13 die in Kushinagar wedding tragedy, PM Modi assures Rs 2 lakh  ex gratia each to kin - India News

खाना खिलाने की हो रही थी तैयारी, तभी हुआ हादसा

परिजनों का कहना है कि महिलाएं मटकोड़ (शादी की एक रस्म) में व्यस्त थीं तो पुरुष सदस्य खाना खिलाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच कुएं में महिलाओं के गिरने की खबर से हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच कुछ नौजवान लड़के रस्सी के सहारे कुएं में उतर गए और महिलाओं व बच्चियों को निकालना शुरू कर दिया।

kushinagar big accident women and girls fell in well as its slapsuddenly  break 13 died cm yogi expressed grief relief and rescue operations  compensation dm - कुशीनगर हादसा: मातम में बदलीं शादी

नौ बजे के लगभग अचानक कुएं का स्लैब भरभरा कर गिर गया और महिलाएं कुएं में गिर गईं। तुरंत हंगामा शुरू हो गया और पूरा गांव बचाव में जुट गया। दलबल के साथ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी रेस्क्यू में जुट गए।

पूरा गांव रस्सी और सीढ़ियों के सहारे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। इसके पहले लगभग 9 टैंकर पानी बाहर निकाला गया।

Tags: crime newsKushinagar accidentKushinagar incidentkushinagar newsup news
Previous Post

सपा ने जब से 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा किया, भाजपा का फ्यूज उड़ गया : अखिलेश यादव

Next Post

यहां है तीन सीटों पर ‘वर्चस्व की जंग’, तीनों पार्टियों ने झोंकी ताकत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
Election

यहां है तीन सीटों पर 'वर्चस्व की जंग', तीनों पार्टियों ने झोंकी ताकत

यह भी पढ़ें

Earthquake

एक बार फिर से भूकंप के झटकों से हिला ये देश, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

04/12/2023
यूपीजेईई-2021

यूपीजेईई-2021 : ऑनलाइन आवेदन फार्म 18 मार्च से उपलब्ध होंगे

03/03/2021

महंगाई हटाओ रैली में राहुल बोले- मैं हिंदू हूं हिंदुत्ववादी नहीं

12/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version