• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यहां है तीन सीटों पर ‘वर्चस्व की जंग’, तीनों पार्टियों ने झोंकी ताकत

Writer D by Writer D
17/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चुनाव 2022, राजनीति
0
Election

Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। मोदी लहर में पिछले विधान सभा चुनाव (UP Election) में कानपुर (Kanpur) की 10 सीटों में से सात सीटों पर भाजपा (BJP) को जीत मिली थी। तीन सीटों पर स्थानीय समीकरण के चलते भाजपा चुनाव हार गई थी। लेकिन इस बार इन तीनों हारी हुई सीटों (war of supremacy) पर सत्ताधारी पार्टी भाजपा (BJP) के साथ कांग्रेस (Congress) और सपा (SP) भी दमखम लगा रही है।

यहां तक कि इस बार अमित शाह (Amit Shah) और प्रियंका वाड्रा (Priyanka Gandhi) का रोड शो (Road Show) हो चुका है और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को भी आना है। जिससे साफ है कि इन सीटों पर तीनों पार्टियां प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इन तीन सीटों पर दो में सपा और एक में कांग्रेस के निवर्तमान विधायक हैं।

चुनाव आयोग ने कानपुर सहित 3 जिलों के बदले डीएम, 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत कानपुर में 20 फरवरी को मतदान होना है। इसको लेकर चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं और चुनाव प्रचार पीक पर है। लेकिन देखा जा रहा है कि सत्ता धारी पार्टी भाजपा, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा और कांग्रेस कानपुर की उन तीन सीटों पर अधिक फोकस किया है जहां पर पिछली बार भाजपा दूसरे नंबर पर थी और दो में सपा और एक में कांग्रेस की जीत हुई।

इन सीटों पर जहां सपा और कांग्रेस अपनी जीत बरकरार रखना चाहती है तो वहीं भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है। क्योंकि इस बार सीसामऊ और कैंट विधान सभा सीट पर सपा और कांग्रेस के उम्मीदवार हैं और दोनों पार्टियों ने उन लोगों को मैदान में उतारा है जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इससे भाजपा यह कयास लगा रही है कि मुस्लिम बाहुल्य इन सीटों पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा होगा तो पार्टी की जीत हो सकती है।

यह हैं उम्मीदवार

सीसामऊ सीट से सपा उम्मीदवार निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी उम्मीदवार हैं तो वहीं कांग्रेस से सुहैल अहमद उम्मीदवार हैं जिनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इसी प्रकार कैंट सीट से कांग्रेस ने निवर्तमान विधायक सोहेल अख्तर अंसारी और सपा के हसन रुमी उम्मीदवार हैं। हसन रुमी की भी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है।

यूपी चुनाव के लिये आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र

वहीं भाजपा ने सीसामऊ से पूर्व विधायक सलिल विश्नोई और कैंट से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया चुनाव मैदान में हैं। आर्य नगर सीट पर सपा के निवर्तमान विधायक अमिताभ बाजपेयी, भाजपा से सुरेश अवस्थी और कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल उम्मीदवार हैं। पिछली बार चुनाव में सपा और कांग्रेस का गठबंधन था और गठबंधन ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अमित शाह और प्रियंका का हो चुका है रोड शो

कानपुर की सभी सीटों पर वैसे तो भाजपा जीत के लिए प्रयासरत है, लेकिन देखा जा रहा है कि इस बार पिछली बार हारी हुई सीटों पर अधिक फोकस किया है। इसी के चलते भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले देश के गृह मंत्री अमित शाह इन सीटों पर रोड शो कर चुके हैं। कैंट सीट पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी जनसभा कर चुके हैं। इसी तरह कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा ने भी रोड शो करके जनता को पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनावी जनसभा करने इन सीटों पर आ रहे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सपा के नेता बता रहे हैं कि अखिलेश यादव का शुक्रवार को कार्यक्रम हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

कुशीनगर हादसाः एक साथ उठी 13 अर्थियां, परिजनों के चीत्कार से दहल उठा क्षेत्र

Next Post

साउथ की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ का हिंदी रीमेक, जल्द शुरू होगी-शूटिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
sanya malhotra

साउथ की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिंदी रीमेक, जल्द शुरू होगी-शूटिंग

यह भी पढ़ें

CM Yogi

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

27/06/2023
cm yogi

आजादी के बाद पहली बार ग्राम सचिवालय से लैस होंगे यूपी के हजारों गांव

04/04/2021
property seized

दो अपराधियों की 4.57 करोड़ की संपत्ति सीज

27/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version