• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पानी भरे गड्ढे में डूबने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Writer D by Writer D
30/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Drowned

Drowned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के भिलौरा गांव के सिवान में बने गहरे पानी के गड्ढे में बुधवार की सुबह डूबकर एक मजदूर की मौत हो गई।

भोजपट्टी (भिलौरा) निवासी दशरथ (40) पुत्र स्व. सोहन लाल बिन्द सुबह लगभग पांच बजे सिवान में शौच के लिए गया था। वहां बने एक गहरे पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मरणासन्न अवस्था में मजदूर को गड्ढे से बाहर निकाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक को दो पुत्र आशीष (10) व अमन (8) हैं। पत्नी रीता देवी का पति की मौत से रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक गांव के ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। घर के कमाऊं व्यक्ति की मौत से परिवार पर गहरा संकट छा गया। भाई रामयश बिन्द ने जिगना पुलिस को तहरीर देकर न्यायोचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।

जिगना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एक आदमी की गड्ढे में डूबकर मौत हुई है। तहरीर मिली है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम को भेजी जा रही है।

Tags: crime newsmirjapur newsup news
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष का कारावास व 41 हजार का जुर्माना

Next Post

दुष्कर्म में असफल होने पर की थी महिला की हत्या, अरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
arrested

दुष्कर्म में असफल होने पर की थी महिला की हत्या, अरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

pm modi

पीएम मोदी बोले- पराजय से हताश ममता हिंसा पर उतर आईं

10/04/2021
UP Board result

जल्द खत्म होगा छात्रों का इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है UP Board का रिजल्ट

09/04/2023
CM Bommai

कर्नाटक के सीएम बोम्मई कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

06/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version