• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को डेंगू, जेल अस्पताल में हुए शिफ्ट

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी और पुलिस कस्टडी रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की हालत बिगड़ गई है। उसे जेल अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने से पहले ही आशीष मिश्रा को जेल में दाखिल किया गया है। आरोपी आशीष मिश्रा डेंगू से पीड़ित है और उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आशीष मिश्रा को डेंगू की पुष्टि के लिए उनके सैंपल को लैब भेजा गया है।

लखीमपुर खीरी जिला जेल के अधीक्षक पीपी सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह (आशीष मिश्रा) डेंगू से पीड़ित हैं या नहीं। उसका नमूना शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।”

इससे पहले लखीमपुर में किसानों को कुचलने और हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने कल शुक्रवार को 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया था। केस की जांच में जुटे अधिकारियों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के आरोपी पुत्र आशीष मिश्रा समेत चारों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।

लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में आरोपी मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा, अंकित दास, लतीफ उर्फ काले और शेखर भारती की पुलिस कस्टडी रिमांड शुक्रवार की शाम 5 बजे से 24 अक्टूबर शाम 5 बजे तक रहेगी। इस मामले के जांच अधिकारी ने आशीष मिश्रा समेत चार आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। लेकिन रिमांड अवधि खत्म होने से पहले ही आशीष को डेंगू हो गया और उसे जेल अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी है।

हिंसा मामले में आरोपी सुमित जायसवाल समेत चार आरोपी पहले से ही पुलिस की रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। लखीमपुर हिंसा के 8 आरोपियों से अब क्राइम ब्रांच और जांच कमेटी एक साथ पूछताछ करेगी। इस केस में गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों में लव कुश और आशीष पांडे को छोड़कर सभी 8 आरोपी दो दिनों तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर चल रहे हैं।

यही नहीं स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा मोनू और अंकित दास को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी की एक टीम 15 अक्टूबर को भी अंकित दास और लतीफ उर्फ काले को लेकर लखनऊ भी जा चुकी है। एसआईटी की टीम ने लखनऊ के हुसैनगंज स्थित अंकित दास के इस फ्लैट से दो हथियार भी बरामद किए थे।

Tags: asish mishradenguelakhimpur newslakhimpur violence
Previous Post

आठ साल बाद करवा चौथ पर बन रहा खास संयोग, नोट करें चांद निकलने का समय

Next Post

नहीं थम रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, चेक करें आज के भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
petrol

नहीं थम रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, चेक करें आज के भाव

यह भी पढ़ें

union budget 2024

Union Budget 2024: कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान

23/07/2024
एक्ट्रेस अविका गौर

Baalika Vadhu एक्ट्रेस अविका गौर ने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लिखी इमोशनल पोस्ट

29/10/2020
Jila Badar

गुण्डा अधिनियम के तहत पांच बदमाश जिला बदर

16/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version