• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में पिछले रविवार को हुयी हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू को जेल भेज दिया है।

शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में एसआइटी के सामने पेश हुये आशीष को 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद देर रात 1050 बजे गिरफ्तार किया गया। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रात को ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और उनके आदेश पर सोमवार तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

एसआईटी का नेतृत्व कर रहे पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने देर रात पत्रकारों को बताया कि आशीष पुलिस से पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है और कई सवालों का जवाब नहीं दे रहा हैं। लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विपक्षी दलों के आक्रामक रूख और उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद पुलिस ने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के आवास पर नोटिस चस्पा कर आशीष को शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश होने का निर्देश दिया था हालांकि वह शुक्रवार को पुलिस लाइन नहीं आया जिसके बाद पुलिस ने एक और नोटिस शुक्रवार को चस्पा की। हालांकि इस नोटिस को ध्यान में रखते हुये वह शनिवार को वह सुबह 1038 बजे पेश हुआ। वह स्कूटी से पुलिस लाइन पहुंचा और मीडियाकर्मियों को चकमा देते हुये पिछले गेट से प्रवेश कर गया। एसआईटी की टीम ने सुबह 11 बजे उससे पूछताछ शुरू कर दी। लगभग 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद डीआईजी ने रात करीब 11 बजे बाहर निकल कर पत्रकारों को आशीष की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशीष साथ लाये साक्ष्यों में यह साफ नहीं कर सका कि वह घटना के समय कहां था। साथ लाये वीडियो में तिकुनिया में घटी हिंसक घटना के समय दंगल में होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। आशीष की सफाई और साक्ष्यों से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुये जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया जा रहा है

सूत्रों ने बताया कि एसआईटी ने आरोपी के सामने 40 सवालो की सूची रखी थी। पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग भी की गयी। आरोपी दस लोगों का हलफनामा लेकर आया था जिन्होने स्वीकार किया था कि घटना के समय आरोपी दंगल में मौजूद था। इसके अलावा वह वीडियो की पेन ड्राइव साक्ष्य के तौर पर साथ लेकर आया था। पूछताछ के दौरान आशीष से एक लिखित बयान उसके वकील की उपस्थिति में लिया गया। आशीष के वकील अवधेश कुमार ने कहा कि उनका मुवक्किल नोटिस का सम्मान करता है और जांच में हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार है। पूछताछ के दौरान डीआईजी और एसपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

इस बीच शुक्रवार रात लखनऊ पुलिस ने छापा मार कर आशीष के दोस्त अंकित दास के घर से एसयूवी बरामद की जो घटना के दिन वहां मौजूद थी। हालांकि अंकित पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने उसके चालक को हिरासत में ले लिया। अंकित दिवंगत बसपा सांसद अखिलेश दास का भतीजा है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने अपने पुत्र को बेगुनाह बताते हुये दावा किया था। आशीष के नेपाल भागने की खबरो पर विराम लगाते हुये उन्होने कहा था कि वह घर पर है और जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार है।

Tags: ashish mishracrime newslakhimpur caseup news
Previous Post

37 साल की सजा काट चुके शख्स ने पुलिस पर किया केस, जानें पूरा मामला

Next Post

ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post

ट्रेलर-ट्रक की टक्कर में में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

Agra got the gift of metro train - CM Yogi

शिवाजी महाराज के गौरव से जुड़े शहर को मेट्रो ट्रेन की मिली सौगात: सीएम योगी

06/03/2024
SP activists arrested

धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रनेता समेत 100 से अधिक सपा कार्यकर्ता हिरासत में

07/12/2020
Anand Bardhan

एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं, आपूर्ति समय पर हो: मुख्य सचिव

18/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version