• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: जमानत के बाद भी जेल में रहेंगे मंत्री पुत्र, यहां फंसा पेंच

Writer D by Writer D
11/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Ashish Mishra

Ashish Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Violence) के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू (Ashish Mishra) को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दे दी।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के बेटे आशीष मिश्रा 9 अक्टूबर से जेल में बंद हैं। हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी आशीष मिश्रा का जेल से बाहर आना अभी थोड़ा मुश्किल है। वो इसलिए क्योंकि जमानत आदेश में धारा 302 और 120बी का जिक्र नहीं किया गया है।

धाराओं का जिक्र नहीं होने से क्या पेंच?

– आशीष मिश्रा के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत आरोप लगे हैं। लखीमपुर पुलिस की ओर से कोर्ट में जो चार्जशीट दायर की गई है, उसमें आशीष मिश्रा को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302, 307, 326, 34, 427 और 120बी के तहत आरोपी बनाया गया है। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, 5/27 और 39 के तहत भी केस दर्ज है।

लखीमपुर हिंसा: मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

– हालांकि, हाईकोर्ट की ओर से जारी बेल ऑर्डर में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 326 और 427 के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 34 और 30 का जिक्र है। इसमें धारा 302 और 120बी का जिक्र नहीं है। धारा 302 हत्या और 120बी आपराधिक साजिश रचने से जुड़ी हुई है। चूंकि बेल ऑर्डर में 302 और 120बी का जिक्र नहीं है, इसलिए आशीष मिश्रा अभी जेल से बाहर नहीं आ सकता।

तो अब आगे क्या होगा?

आशीष मिश्रा के वकील ने बताया कि वो बेल ऑर्डर में धारा 307 और 120बी को जुड़वाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। बेल ऑर्डर में करेक्शन होने के बाद ही आशीष मिश्रा को जमानत मिलेगी।

लखीमपुर हिंसा: मुख्यारोपी आशीष मिश्रा की जमानत पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

क्या है पूरा मामला?

3 अक्टूबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। उन्हें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के गांव बनवीरपुर में दंगल कार्यक्रल में शामिल होना था। डिप्टी सीएम मौर्य को रिसीव करने के लिए बनवीरपुर से तीन गाड़ियां निकलीं। लेकिन रास्ते में तिकुनिया गांव में किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लखीमपुर हिंसा: कोर्ट ने दिया आशीष मिश्रा पर हत्या की कोशिश की धारा लगाने का आदेश

इसके बाद किसानों से झड़प हो गई। आरोप लगा कि आशीष मिश्रा ने अपनी थार जीप किसानों पर चढ़ा दी। इससे 4 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद हिंसा भड़क गई, जिसमें 3 बीजेपी कार्यकर्ता और 1 पत्रकार की मौत हो गई।

9 अक्टूबर को आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आशीष मिश्रा ने हाईकोर्ट में अपील की थी।

Tags: ashish mishracrime newsLakhimpur Khirilakhimpur violenceup news
Previous Post

लापता कैंटीन संचालक का मिला शव

Next Post

दहेज के लिए पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पति समेत पांच के खिलाफ FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post
dowry

दहेज के लिए पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पति समेत पांच के खिलाफ FIR

यह भी पढ़ें

cm fellowship

मुख्यमंत्री फेलोशिप के लिए आवेदन शुरू, 24 अगस्त है अंतिम तिथि

11/08/2022
rakesh and shamita

शमिता के लिए कैसा महसूस करते हैं राकेश? नेहा भसीन से खोली दिल की बात

12/09/2021
CM Yogi

2014 के पहले की केंद्र सरकार अनिर्णय की शिकार थी: सीएम योगी

17/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version