• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: मृतक किसान का फिर से हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
Lakhimpur violence

Lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर हादसे में बहराइच के दो किसानों की मौत के बाद लखीमपुर में हुए पोस्टमार्टम को परिजनों ने नकार दिया था। एक मृतक के परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मानने को तैयार नहीं थे। वह दोबारा पोस्टमार्टम अपने डॉक्टरों के सम्मुख कराना चाहते थे।

इस मांग को लेकर प्रशासन और किसानों की कई दौर की बात हुई, किसानों के समर्थन में राकेश टिकैत भी आए, काफी जद्दोजहद के बाद रात को दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की बात प्रशासन ने मान ली और 4 डॉक्टरों का पैनल लखनऊ से बुलाया गया। किसानों की संतुष्टि के लिए किसानों की तरफ से 2 डॉक्टर देखरेख के लिए खड़े हुए, इसके बाद 4:30 पर दोबारा पोस्टमार्टम सम्पन्न हो पाया। परिजनों ने बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।

ज़िला अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि लखीमपुर हादसे में मृतक हुए लोंगों में दो युवक हमारे जनपद के हैं, जिसमें से एक परिवार के परिजनों द्वारा प्रथम पोस्टमार्टम पर सन्देह किया गया और उसे मानने से इनकार किया गया था, जिस पर शासन की प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। ताकि न्याय व्यवस्था में किसी का हस्तक्षेप न हो।

OMG! इस शख्स का बंद पड़ चुका दिल 3 साल बाद फिर धड़कने लगा

उन्होंने आगे कहा कि परिजनों के अनुरोध पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। लखनऊ से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा सीएमओ की देख-रेख में पोस्टमार्टम कराया गया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।

भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि अब हमें कोई दिक्कत नहीं, अब जो निर्णय आएगा, उसे हम मानेंगे और दाह संस्कार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

मटेरा इलाके के मोहरनिया निवासी मृतक गुरूविन्दर के चाचा ने कहा कि अब हम सन्तुष्ट हैं, डीएम और एसपी ने जो मुझसे जो वादा किया था, वह आज पूरा किया। मृतक किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स तैनात रही। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार हुआ।

Tags: Bahraich Newslakhimpur violenceup news
Previous Post

OMG! इस शख्स का बंद पड़ चुका दिल 3 साल बाद फिर धड़कने लगा

Next Post

देश में 24 घंटे में आए 18,833 नए केस, 278 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

देश में 24 घंटे में आए 18,833 नए केस, 278 की मौत

यह भी पढ़ें

Earthquake

किन्नौर की धरती डोली, इतनी तीव्रता का आया भूकंप

16/12/2022
cm yogi

आत्मनिर्भर और विकसित होगा 2047 का भारतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

04/12/2025
Terrorists

UP ATS की बड़ी सफलता, ISIS के दो आंतकियों को धर-दबोचा

06/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version