• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: थार जीप में सवार सुमित गिरफ्तार, आशीष मिश्रा का है बेहद करीबी

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Violence

Lakhimpur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर हिंसा में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचलने वाली थार जीप में सवार सुमित जायसवाल को पुलिस ने लखीमपुर से गिरफ्तार किया है। उसके साथ तीन अन्य को भी पकड़ा गया है। इन सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सुमित का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह जीप से उतरकर भागता हुए दिखा था। उसी ने किसानों के खिलाफ हत्या की FIR भी दर्ज कराई थी। जिसमें दावा किया था कि उनके ड्राइवर, दोस्त और दो भाजपा कार्यकर्ताओं को घटना के बाद पीट-पीटकर मार डाला गया था।

सोमवार को ही पुलिस ने सुमित की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के आरोपी किसानों के बयान लिए थे। सुमित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र का बेहद करीबी है।

SIT ने सुमित के साथ ही नंदन, शिशुपाल और सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। सत्य प्रकाश के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुआ है। थार जीप के ड्राइवर व अन्य की मौत के बाद ये माना जा रहा है कि सुमित जायसवाल ही अकेला मामले का चश्मदीद बचा है।

उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, चारधाम में फंसे हजारों यात्री, अबतक 5 की मौत

इससे पहले पुलिस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास के भतीजे अंकित दास उसके गनर लतीफ उर्फ काले, शेखर और आशीष पांडेय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लखीमपुर केस में अब तक 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

सुमित घटना वाले दिन से अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का मानना है कि सुमित की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। यह भी स्पष्ट हो पाएगा कि घटना के समय गाड़ी में कौन-कौन लोग मौजूद थे।

पुलिस ने घटना से जुड़े 39 वीडियो साक्ष्य एकत्र किए हैं। इनमें घटनास्थल के वीडियो से लेकर CCTV फुटेज भी शामिल हैं। पुलिस अभी भी इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को जुटा रहीं है। पुलिस ने घटना के वीडियो और फोटो के आधार पर 22 लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा था, लेकिन ये सभी लोग अब तक फरार थे। यहां तक कि वादी खुद पुलिस के सामने नहीं आ रहा था।

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, कच्चे तेल में भी आई नरमी

रविवार यानी तीन अक्टूबर को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में आरोप है कि किसानों ने एक ड्राइवर समेत चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।

Tags: Ajay Mishraankit dasashish mishralakhimpur violenceLakhimpur violence caseLakhimpur violence newsLakhimpur violence updatesup news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, कच्चे तेल में भी आई नरमी

Next Post

बारिश के साथ आसमान से बरसी मछलियां, हैरान हुए लोग

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post

बारिश के साथ आसमान से बरसी मछलियां, हैरान हुए लोग

यह भी पढ़ें

cm yogi

चीन से कोरोना की नई आहट मिलते ही सतर्क हुई योगी सरकार

21/12/2022
Rain

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

27/06/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीटकर भाजपा-जदयू का चाल,चरित्र व चेहरा किया उजागर

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version