• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: सुमित जायसवाल सहित तीन आरोपी जेल से रिहा

Writer D by Writer D
17/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Violence

Lakhimpur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर हिंसा (Lakhimpur Violence) मामले में जेल में बंद सुमित जायसवाल सहित तीन आरोपी जिला जेल से रिहा कर दिए गए हैं। इस दौरान जेल के बाहर भारी भीड़ जमा हुई। हिंसा के वक्त सुमित जायसवाल उर्फ मोदी थार गाड़ी से कूदकर भागता दिखा था।

गौरतलब है कि हिंसा मामले में लखीमपुर जिला जेल में बंद सुमित जायसवाल, आशीष पांडे और रिंकू राणा को शुक्रवार को रिहा किया गया है। इससे पहले 27 जनवरी को इसी मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जिला जेल से रिहा कर दिया गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी की पीठ ने निर्देश दिया था कि आशीष इस अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश या दिल्ली में नहीं रहेंगे।

लखीमपुर खीरी केस (Lakhimpur Violence) में आरोपी आशीष मिश्रा केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे हैं। आशीष मिश्रा पर लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा था। बीते दिनों आशीष मिश्रा का बंद कमरे में ट्रायल (मुकदमे पर सुनवाई) कराए जाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आशीष मिश्रा को ट्रायल का सामना करना होगा। हालांकि सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की तरफ से एक ही व्यक्ति कोर्ट में मौजूद रहेगा।

ये है पूरा मामला

लखीमपुर जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में 3 अक्टूबर 2021 को हिंसा हुई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू के इशारे पर थार से प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया गया था। घटना में चार किसान की मौत हो गई थी। हिंसा भड़कने के बाद कुल 8 लोगों की जान गई थी। यहां तीन कृषि कानून के विरोध में किसान धरना देने और मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे। इस घटना में कई किसानों की मौत हो गई थी। कुछ घायल हुए थे। मंत्री पुत्र की कार के ड्राइवर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार दिया था।

Tags: lakhimpur violenceLakhimpur violence case
Previous Post

उत्तराखंड को स्वावलंबी बनाने के लिए करूंगा काम: कोश्यारी

Next Post

किसान की सिर कुचल कर निर्मम  हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
murder

किसान की सिर कुचल कर निर्मम  हत्या

यह भी पढ़ें

arrested

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके से दो लुटेरे गिरफ्तार, साढ़े 16 लाख बरामद

08/08/2021
Magh Mela

मकर संक्रांति स्नान के लिए तैयार प्रयागराज, 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का अनुमान

13/01/2026
CM Yogi

आज पीओके के लोग कहते हैं, हमें भारत का हिस्सा बनाइए: सीएम योगी

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version