• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ललितपुर रेप केस: आरोपी SHO तिलकधारी सरोज गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज, ललितपुर
0
SHO arrested

SHO arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज/ललितपुर। ललितपुर जिले के पाली थाने के अंदर नाबालिग से गैंगरेप (Gang Rape) के आरोपी पूर्व एसएचओ तिलकधारी सरोज (Tilakdhari Saroj) को प्रयागराज से गिरफ्तार (SHO arrested) कर लिया है।

आरोपी इंस्पेक्टर को प्रयागराज (Prayagraj) की सर्विलांस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हाईकोर्ट के पास से गिरफ्तार (SHO arrested) किया है। रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार हुआ आरोपी इंस्पेक्टर कानूनी सहायता लेने के लिए प्रयागराज पहुंचा था। सुबह से उसकी लोकेशन अलग-अलग जगहों पर मिल रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर की लोकेशन सुबह बांदा उसके बाद राजापुर चित्रकूट और फिर कौशांबी होते हुए प्रयागराज में मिली।

प्रयागराज में गिरफ्तार हुआ आरोपी (SHO arrested)

आरोपी एसएचओ के लगातार लोकेशन बदलने की वजह से उसे गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही थी। आरोपी इंस्पेक्टर अपनी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों के फोन का इस्तेमाल कर रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयागराज की सर्विलांस टीम को लगाया गया। जबकि सीओ ललितपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी और इस पूरे मामले में झांसी डीआईजी जोगेंद्र कुमार पुनिया और एडीजी जोन कानपुर भानु भाष्कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।

फिर दागदार हुई खाकी! न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची नाबालिग को SHO ने बनाया हवस का शिकार

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे करीब आधे घंटे तक पूछताछ की गई। हालांकि पूछताछ में उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और मुकदमे को फर्जी बताया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गैंगरेप के आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज को ललितपुर पुलिस टीम अपने साथ लेकर रवाना भी हो गई है। गिरफ्तारी के बाद सरोज ने कहा कि वो पूरी तरह से निर्दोष है और उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उसने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो वह पूरी तरह से दोषमुक्त भी होगा।

न्याय मांगने गई नाबालिग लड़की से थानाध्यक्ष ने किया सामूहिक बलात्कार

Tags: Gang rapeLalitpurminor girlSHO
Previous Post

भूकंप के झटकों से हिली घाटी की धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता

Next Post

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Yamunotri-Gangotri

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम: 36 घंटे में दिल का दौरा पड़ने से पांच श्रद्धालुओं की मौत

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan

शादी के बाद पहले रक्षाबंधन को इस तरह से बनाएं यादगार

16/08/2024

शब्दों के अर्थ बदल कर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही : कमलनाथ

19/10/2020
Voting will be held on Milkipur seat on February 5

By-Elections: मिल्कीपुर में हो गया उपचुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version