• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Land for Jobs: लालू परिवार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने आरोप तय करना का दिया आदेश

Writer D by Writer D
09/01/2026
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Land for Jobs

Land for Jobs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘लैंड फॉर जॉब’ केस (Land for Jobs) में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में 41 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए और 52 लोगों को बरी कर दिया, जिनमें रेलवे अधिकारी भी शामिल थे।

कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि लालू यादव और उनके परिवार ने आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम किया। आरोपियों के बीच व्यापक आपराधिक साजिश के स्पष्ट संकेत हैं। सीबीआई केस में लैंड के बदले नौकरी (Land for Jobs) देने की साजिश प्रथम दृष्टया साबित होती है। मामले में आगे ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, मीसा भारती और बेटे तेजस्वी यादव आरोपी हैं।

व्यापक साजिश रची

जज विशाल गोग्ने ने आदेश सुनाते हुए कहा- कोर्ट संदेह के आधार पर यह पाती है कि लालू यादव ने अपने परिवार के लिए अचल संपत्तियां प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक रोजगार को सौदेबाजी के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की एक व्यापक साजिश रची थी। कोर्ट ने आगे कहा कि जो चार्जशीट में कहा गया है, उसे अगर मान लिया जाए तो इस मामले में लालू को अपने करीबी सहयोगियों का भी साथ मिला।

सीबीआई ने इस मामले में जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें कहा गया है कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहने के दौरान लालू यादव ने नौकरी के बदले अभ्यर्थियों से जमीन गिफ्ट में लिया। दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि रेल मंत्री रहते उन्होंने नियमों को ताक पर रख रेलवे में ग्रुप-D श्रेणी की भर्तियां की गईं और बदलें में अभ्यर्थी की जमीन लालू प्रसाद यादव के परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर करवा ली गई।

लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land for Jobs) में कब क्या हुआ?

2020 के बाद सीबीआई और ईडी ने लैंड फॉर स्कैम केस (Land for Jobs) में बिहार और दिल्ली के कई ठिकानों पर छामेपारी की। इसके बाद 18 मई 2022 को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया। 7 अक्तूबर 2022 को सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की। जून 2024 में सीबीआई ने इस मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल की। सीबीआई ने इस केस में 107 लोगों को आरोपी बनाया था, जिसमें 38 वे लोग थे, जो जमीन देकर नौकरी पाए थे। 5 आरोपियों की मौत हो चुकी है। कोर्ट ने अब इस केस में 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

Tags: Land for Jobs scam
Previous Post

हिंदू कॉलेज परिसर में छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

Next Post

इटली की लुक्रेशिया माघ मेले में कर रही है भजन कीर्तन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
Lucrezia from Italy is performing Bhajan Kirtan at the Magh Mela

इटली की लुक्रेशिया माघ मेले में कर रही है भजन कीर्तन

यह भी पढ़ें

Murder

दो हत्यारोपियों को अरेस्ट कर भेजा जेल

14/12/2023
रेमो डिसूजा और लिजेल डिसूजा

रेमो डिसूजा के साले का घर पर मिला शव, बहन ने कही ये बात

20/01/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ​दिए निर्देश, राज्य का प्रत्येक जनपद और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हवाई सेवा से जुड़े

18/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version