• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर एंबुलेंस से दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद यादव, एम्स में भर्ती

Desk by Desk
24/01/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
लालू प्रसाद यादव lalu parsad yadav

लालू प्रसाद यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को शनिवार देर रात रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स)एक अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है।  उनके स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल अभी कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स तक लाया गया। लालू इससे पहले मार्च 2018 में भर्ती हुए थे और उन्हें अगले महीने अप्रैल में ही एम्स ने छुट्टी दे दी थी। अब एक बार फिर वह एम्स में भर्ती हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिये डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।

चीन बना रहा है ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर एक डैम बनाने की योजना, युद्ध के आसार

लालू प्रसाद का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था। रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था कि लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया। उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है।

पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर शुक्रवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे थे। परिवार ने रात में लालू से मुलाकात की थी। तेजस्वी ने पिता से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा था कि उनकी तबीयत चिंताजनक है। तेजस्वी ने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने पिता को दिल्ली ले जाने के लिए राज्य सरकार का सहयोग मांगा था।

Tags: AIIMSfilling of water in lungshealth condition of lalu yadavhealth of lalu prasad yadavIndia News in Hindijharkhand news in hindi todaylalu parsad yadavlalu prasad aiimslalu prasad healthlalu prasad yadavlalu prasad yadav healthlalu prasad yadav health criticallalu prasad yadav health newsLalu Prasad Yadav newslalu prasad yadav news in hindilalu prasad yadav news todayLALU YADAVlalu yadav aiimslalu yadav healthLatest India News UpdatesMedical conditionspatnapatna news today hindishifted to aiims delhi. tejashwi yadavswelling on his face ranchi news in hindithe condition of rjd chief criticaltreatment at rimsundergoing treatment in ranchiलालू प्रसाद यादव
Previous Post

चीन बना रहा है ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर एक डैम बनाने की योजना, युद्ध के आसार

Next Post

फिसलन और पत्थर गिरने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग तीसरे दिन भी बंद

Desk

Desk

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
AN Pramod
नई दिल्ली

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post
srinagar jammu highway

फिसलन और पत्थर गिरने की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग तीसरे दिन भी बंद

यह भी पढ़ें

पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार की धुरी बनेगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

09/12/2021
अभिनेता विजय राज गिरफ्तार Actor Vijay Raj arrested

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

03/11/2020
Navy flag

पांचवीं बार बदला गया नौसेना का ध्वज, गुलाम मानसिकता के प्रतीक से मिला छुटकारा

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version