• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू यादव को लगा ‘सुप्रीम’ झटका, लैंड फॉर जॉब मामले में स्टे देने से किया इनकार

Writer D by Writer D
18/07/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lalu Yadav

Lalu Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। जमीन के बदले नौकरी घोटाले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने और ट्रायल पर रोक की उनकी मांग को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह फिलहाल हाई कोर्ट में लंबित इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। अदालत ने साफ किया कि ट्रायल की कार्यवाही पर कोई स्टे नहीं दिया जाएगा और मुकदमे की सुनवाई जारी रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में राहत की मांग की थी। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले की लालू यादव की मांग को खारिज कर दिया था। उच्च न्यायालय ने सीबीआई (CBI) को नोटिस जारी किया था और सुनवाई 12 अगस्त के लिए स्थगित कर दी थी।

दाखिल याचिका में लालू यादव (Lalu Yadav) ने मांग की थी कि सीबीआई की एफआईआर और 2022, 2023 और 2024 में दायर तीन आरोपपत्रों और संज्ञान आदेशों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट 14 साल की देरी से 2022 में दर्ज की गई। जबकि सीबीआई ने प्रारंभिक पूछताछ और जांच सक्षम अदालत के समक्ष क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद बंद कर दी गई थी।

पिछली जांच और उसकी क्लोजर रिपोर्ट को छुपाकर नई जांच शुरू करना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। उन्होंने तर्क दिया है कि उनको अवैध जांच से कष्ट सहना पड़ रहा है। जो निष्पक्ष जांच के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। वर्तमान जांच और पूछताछ दोनों ही गैर-कानूनी हैं, क्योंकि दोनों ही अनिवार्य अनुमोदन के बिना शुरू की गई हैं। इस तरह की मंजूरी के बिना की गई कोई भी जांच शुरू से ही अमान्य होगी।

यूपीए सरकार के समय लालू यादव (Lalu Yadav) ने रेल मंत्री रहते हुए जमीन के बदले नौकरी देना शुरू किया था। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप-डी की नियुक्तियों से संबंधित है। यह नियुक्ति 2004 से 2009 के बीच लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान की गई थी।

इन नियुक्तियों के बदले में लोगों ने राजद सुप्रीमो के परिवार या सहयोगियों के नाम पर जमीन के टुकड़े उपहार में दिए या हस्तांतरित किए। मई 2022 को लालू (Lalu Yadav) और उनकी पत्नी, दो बेटियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों और निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Tags: bihar newsdelhi newsland for job scamNational news
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

Next Post

कांवड़ियों की बाइकें जब्त, इस वजह से हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Next Post
Kanwariyas

कांवड़ियों की बाइकें जब्त, इस वजह से हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Omicrone variant

WHO ने दी गुड न्यूज़, धीमी पड़ रही Omicron की रफ्तार

16/01/2022
फ्रूट मास्क

चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं तो इन होम मेड फ्रूट मास्क को लगाएं

12/07/2021
CM Dhami inaugurated the exhibition organized under the Seva Pakhwada

सीएम धामी ने नागरिकों से सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का किया आह्वान

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version