• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालू यादव की हालत स्थिर, एयर एंबुलेंस से जाएंगे दिल्ली

Writer D by Writer D
06/07/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
lalu yadav

lalu yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। वह तीन दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं लेकिन अब उनको दिल्ली ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव उनको लेने पारस अस्पताल पहुंच चुके हैं। एयर एम्बुलेंस से लालू यादव को दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके लिए आज दिल्ली से एयर एंबुलेंस आयेगी और लालू यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली जायेंगे।

लालू यादव के परिवार ने लालू यादव (Lalu Yadav) की तबीयत में कुछ ख़ास सुधार होता नहीं देख उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला किया है। कुछ ही देर में एयर एम्बुलेंस पटना एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा और लालू शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और उनकी बेटी मीसा भारती भी साथ जाएंगी।

हालांकि पारस हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आशिफ रहमान ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। पारस के डॉक्टरों की टीम आज यह भी देखेगी कि दिल्ली ले जाने में किसी तरह की कठिनाई तो नहीं होगी।

लालू प्रसाद (Lalu Yadav) रविवार को राबड़ी आवास पर सीढ़ी से गिर गये थे। इससे उनके दायें कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। साथ ही कमर में भी काफी चोट आई थी। तत्काल इलाज किया गया लेकिन दर्द दूर करने की दवाओं से उनकी बेचैनी रविवार रात काफी बढ़ गयी थी। इसलिए उनको सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से वे पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। सांस लेने में कठिनाई होने पर उन्हें ऑक्सीजन भी लगाना पड़ता है।

लालू यादव की हालत स्थिर, पीएम मोदी ने तेजस्वी को फोन कर जाना हाल

उल्लेखनीय है कि लालू की तबीयत खराब होने से उनके परिवार सहित नेताओं में भी चिंता बनी है। उनका हाल जानने के लिए तमाम राजनेता उन्हें फोन कर रहे हैं। मंगलवार को उनका हाल जानने के लिए प्रधानमंत्री ने तेजस्वी से फोन पर बात की थी। इसके बाद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी मंगलवार को लालू के छोटे बेटे तेजस्वी को फोन किया और लालू की तबीयत के बारे में पूछा। इससे पहले बिहार के कई नेताओं ने भी लालू का हालचाल जाना था। वहीं लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी तेजस्वी से मुलाकात करने पहुंचे थे।

Tags: bihar newsLALU YADAVNational newspatna news
Previous Post

बैंक ग्राहक कृपया ध्यान दें! रुक जाएगा चेक का भुगतान, ये बैंक करने वाला है बदलाव

Next Post

कुल्लू में बादल फटने से मची भारी तबाही, कई लोग लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
cloudburst

कुल्लू में बादल फटने से मची भारी तबाही, कई लोग लापता

यह भी पढ़ें

Yogi government removed the history of Mughals from syllabus

यूपी के छात्र अब नहीं पढ़ेंगे मुगलों का इतिहास, योगी सरकार ने सिलेबस में किया बदलाव

03/04/2023
Rajiv Gandhi assassin and Santhan's death

राजीव गांधी के हत्यारे की मौत, पूर्व पीएम के नाम वाले अस्पताल में ली आखिरी सांस

28/02/2024
25 lakhs old notes found

25 लाख के पुराने नोटों के साथ 11 लोग गिरफ्तार, एटीएम कार्ड और असलाह बरामद

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version