• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डोडा में जमीन धंसने और दरारों के बाद अब ढहने लगे मकान

Writer D by Writer D
03/02/2023
in जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
landslide in doda

landslide in doda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद जम्मू संभाग के डोडा जिले के ठाठरी के नई बस्ती गांव में धीरे-धीरे जमीन धंसने (Landslide) और कई इमारतों में दरारें (Cracked) आने के साथ ही अब कुछ मकान ढहने लगे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने 19 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

डोडा से 35 किलोमीटर दूर स्थित नई बस्ती गांव में एक मस्जिद और लड़कियों के लिए एक धार्मिक स्कूल को भी असुरक्षित घोषित किया गया है। गांव में कुछ मकानों में कुछ दिन पहले दरारें आनी शुरू हो गई थीं लेकिन भूमि धंसने (Landslide) की स्थिति अब ज्यादा खराब हो गई है जिससे क्षतिग्रस्त इमारतों की संख्या 21 तक पहुंच गई है।

एसडीएम ठाठरी अतहर अमीन जरगर ने बताया कि घरों के असुरक्षित होने के बाद हमने 19 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है। कई अन्य अपने पैतृक घरों में लौट गए हैं। अधिकारी ने कहा कि प्रशासन शिविर स्थल पर सभी बुनियादी व आवश्यक व्यवस्था कर रहा हैं।

उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

एसडीएम ठाठरी ने कहा कि नई बस्ती की स्थिति की जोशीमठ से तुलना करना ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चिनाब घाटी बिजली परियोजनाओं के भू-वैज्ञानिकों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले ही साइट का निरीक्षण किया है।

Tags: jammu news national newsLandslide in doda
Previous Post

रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Next Post

उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post
Visa

उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी

यह भी पढ़ें

drugs

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर सरगना किशन सिंह को ब्रिटेन से भारत लाया गया

22/03/2021
cm yogi

नई सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण: सीएम योगी

18/11/2023
Keshav Maurya

भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित: केशव प्रसाद मौर्य

23/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version