• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बड़े कोरोना वैक्सीन के दाम

Desk by Desk
21/04/2021
in Main Slider, स्वास्थ्य
0
Large Corona Vaccine Prices

Large Corona Vaccine Prices

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आ गई है। बता दे संक्रमण को देखते हुए टीका बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीका ‘Covishield’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपए प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति खुराक होगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने यह भी कहा कि 150 रुपए प्रति खुराक का मौजूदा अनुबंध समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार के लिये भी दर 400 रुपए प्रति खुराक होगी।

सरकार के 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के टीकाकरण के निर्णय के बाद SII ने एस्ट्राजेनका के टीके की कीमत की घोषणा की जिसे वह अपने पुणे संयंत्र में तैयार कर रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ”हमारी क्षमता का 50 फीसदी भारत सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए और बाकी 50 फीसदी क्षमता राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों के लिए होगा।”कंपनी ने कहा कि सरकार के निर्देशों को देखते हुए ‘कोविशील्ड’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपए प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति खुराक होगी।

जनता को धोखा देकर महापाप कर रही है भाजपा : अखिलेश

केंद्र को अभी तक मिल रहा था 150 रुपए का टीका

हालांकि इस कीमत को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि जब केंद्र को टीका 150 रुपए प्रति खुराक उपलब्ध कराया जा रहा है, राज्यों से अधिक राशि लेने का कोई मतलब नहीं है। SII के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि शुरूआती 10 करोड़ खुराक का अनुबंध समाप्त होने के बाद केंद्र सरकार से भी 400 रुपए प्रति खुराक की दर से राशि ली जाएगी।

अब केंद्र को भी मिलेगा 400 रुपए का टीका

उन्होंने कहा, ”मैं यह साफ कर दूं कि कीमत अलग-अलग नहीं है। नये अनुबंधों के लिये सभी सरकारों के लिये कीमत 400 रुपए ही होगी।” पूनावाला ने कहा कि पिछली कीमत शुरूआती कीमत थी. उस समय काफी चीजें स्पष्ट नहीं थी। यह भी पता नहीं था कि टीका काम करेगा या नहीं। यह ‘जोखिम साझा कीमत’ थी जिसकी सीमिति मात्रा की आपूर्ति को लेकर सहमति जतायी गयी थी। उन्होंने कहा, ”अब टीके के लिये लाइसेंस प्राप्त है और यह काफी प्रभावी भी है। इसलिए हमने सरकार की नई नीति के आधार पर इन कीमतों की की घोषणा की है।”

अब छह नहीं 12 महीने का बनाएं आपात कोष

जुलाई तक 10 करोड़ डोज का उत्पादन

पूनावाला ने यह भी कहा कि SII एस्ट्रेजेनका-ऑक्सफोर्ड विश्वविघलय के कोविड-19 टीके का उत्पादन जुलाई तक बढ़ाकर 10 करोड़ खुराक मासिक कर सकेगी। पहले यह समय सीमा मई के अंत तक थी। फिलहाल उत्पादन 6 से 7 करोड़ खुराक महीना है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अगले दो महीने में टीके का उत्पादन बढ़ाकर सीमित क्षमता के मुद्दे का समाधान करेगी।

 

अमेरिका में औसत कीमत 1500 रुपए

सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा, ”वैश्विक स्तर पर टीके की कीमत को देखते हुए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारा टीका दुनिया की अन्य कंपनियों के टीके के मुकाबले सस्ता हो।” उसने कहा कि अमेरिकी टीके की कीमत 1,500 रुपए प्रति खुराक से ज्यादा है जबकि रूस और चीन में टीके की कीमत 750 रुपए प्रति खुराक से अधिक है। कंपनी ने कहा, ”…मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसकी आपूर्ति स्वतंत्र रूप से प्रत्येक कॉर्पोरेट इकाई को करना चुनौतीपूर्ण है। हम सभी कंपनियों और निजी व्यक्तियों से आग्रह करेंगे कि वे टीका राज्य मशीनरी और निजी स्वास्थ्य प्रणाल ले।” बयान में कहा गया है कि 4-5 महीने बाद टीका और अधिक मुक्त रूप से उपलब्ध होगा।

 

Tags: 24ghante online.comCorona vaccineCoronaviruscoronavirus newsCOVIDCOVID-19India News in HindiLatest India News Updateslatest newsvaccination priceकोरोना वायरसताजा समाचारहिंदी समाचार
Previous Post

अब छह नहीं 12 महीने का बनाएं आपात कोष

Next Post

उत्तर प्रदेश में निजी लैब को भी कोरोना जांच की छूट : नवनीत सहगल

Desk

Desk

Related Posts

Unwanted Hair
Main Slider

चेहरे के अनचाहे बालों को हमेशा के लिए हटाने के कारगार ब्यूटी टिप्स

25/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हम सबसे पहले नकल के खिलाफ सख्त कानून लेकर आए: धामी

24/07/2026
CM Dhami
Main Slider

संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, समरस समाज निर्माण पर मुख्यमंत्री का जोर

24/07/2026
Ravneet Bittu
Main Slider

मोदी कैबिनेट को बड़ा झटका, रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा

24/07/2026
Dharmendra Pradhan
Main Slider

NTA में बड़ी कार्रवाई, 47 अधिकारियों की सेवा समाप्त

24/07/2026
Next Post
navneet sehgal

उत्तर प्रदेश में निजी लैब को भी कोरोना जांच की छूट : नवनीत सहगल

यह भी पढ़ें

SSC-CGL

SSC सेलेक्‍शन पोस्‍ट IX एडिशनल रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

20/06/2023
4G internet services

जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में आज से शुरू हो सकती है 4G इंटरनेट की सेवाएं

16/08/2020
पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर Pakistan breaks ceasefire in Nowshera

पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

21/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version