• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 साल तक न बेच पाएंगे, न किराए पर दे सकेंगे… योगी सरकार का गरीबों को मिले फ्लैटों का बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
13/11/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
LDA has fixed rules regarding flats

LDA has fixed rules regarding flats

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने डालीबाग की प्राइम लोकेशन पर कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की जब्त कोठी को ध्वस्त कर गरीबों के लिए बनाए गए फ्लैटों की बिक्री पर बड़ा फैसला लिया है। प्राधिकरण ने इन आवासों को 25 साल तक बेचने, किराए पर देने या ट्रांसफर करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मकसद सरकारी योजना की मूल भावना को कायम रखना और बिचौलियों को सेंध लगाने से रोकना है।

आवासीय प्रोजेक्ट सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बनाया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर में 72 गरीब परिवारों को चाबी सौंपकर इसका उद्घाटन किया था। डालीबाग जैसी पॉश इलाके में बने इन फ्लैटों की कीमत बाजार में करोड़ों में आंकी जा रही है, लेकिन LDA को डर था कि कुछ लोग इन्हें हड़पकर ऊंची कीमत पर बेच देंगे। इसी आशंका को दूर करने के लिए 25 साल की बिक्री रोक का निर्णय लिया गया।

LDA ने फ्लैटों को लेकर तय किए नियम

LDA के अधिकारियों के मुताबिक, लाभार्थी फ्लैट के मालिक तो बनेंगे, लेकिन वे इसे बेच, किराए पर या किसी को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। मकान केवल आवंटित परिवार के नाम पर ही रहेगा। प्राधिकरण ने रजिस्ट्री की शर्तों में इस प्रतिबंध को स्पष्ट रूप से शामिल करने के लिए निबंधन विभाग को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक ही पहुंचे।

प्राइम लोकेशन होने के चलते बढ़ रही फ्लैटों की मांग

पूर्वांचल से पश्चिम तक माफियाओं का राज खत्म करने की इस मुहिम में मुख्तार अंसारी की कोठी का ध्वस्त होना एक बड़ा उदाहरण है। LDA ने इस जमीन को खाली कराकर गरीबों के लिए 72 फ्लैट बनाए, जो अब उनके स्थायी आशियाने बन गए हैं। फ्लैट किराए पर देने और बेचने पर लगाए गए प्रतिबंध पर LDA का कहना है कि यह रोक सरकार की गरीब-हितैषी नीतियों को मजबूत करेगा। प्राइम लोकेशन होने से फ्लैटों की मांग ज्यादा है, लेकिन बिक्री रोक से कोई दुरुपयोग नहीं हो सकेगा।

लाभार्थी परिवारों को स्वामित्व मिलेगा, लेकिन वे इसे व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह फैसला उत्तर प्रदेश सरकार की ‘माफिया मुक्त यूपी’ अभियान का हिस्सा है, जहां अवैध कब्जे वाली संपत्तियों को गरीबों और सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराया जा रहा है। LDA जल्द ही रजिस्ट्री प्रक्रिया में इन शर्तों को लागू करेगा।

Tags: LDA
Previous Post

‘वंदे मातरम’ का टीचर ने किया विरोध, हुए सस्पेंड

Next Post

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा: केशव मौर्य

23/07/2026
Groundwater Week-2026
उत्तर प्रदेश

भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव

23/07/2026
Alleged religious conversion racket busted in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कथित धर्मांतरण रैकेट का खुलासा, तमिलनाडु से आए लोगों पर FIR

23/07/2026
CM Yogi inaugurated the six-lane flyover.
उत्तर प्रदेश

सिक्सलेन फ्लाईओवर से बदलेगी गोरखपुर की रफ्तार, सीएम योगी बोले- करोड़ों लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन

23/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्रमिक कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

23/07/2026
Next Post
Japanese and Sanatan culture

भारत की सनातन संस्कृति और जापान की शिन्तो संस्कृति के मेल की साक्षी होगी संगम नगरी

यह भी पढ़ें

Plants

घर में न लगाएं ये पौधे, जीवन में लाते हैं दुर्भाग्य और बाधाएं

23/06/2026

तकनीकी खराबी या साजिश नहीं इस वजह से हुआ था CDS का हेलीकॉप्टर क्रैश

15/01/2022
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : नीतीश कुमार, बोले- बिहार में विकास का काम एनडीए ही करेगा

25/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version